Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आज महाकुंभ जाएंगे PM मोदी, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, जानें पूरा शेड्यूल

आज महाकुंभ जाएंगे PM मोदी, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, जानें पूरा शेड्यूल
PM Modi Mahakumbh Snan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 फरवरी) प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे। यहां वह त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। चुनावी बेला में पीएम मोदी का संगम स्नान आध्यात्मिक और राजनीतिक दोनों लिहाज से खास माना जा रहा है। आध्यात्मिक दृष्टि से माघ अष्टमी पर पुण्य काल में त्रिवेणी में स्नान करेंगे, वहीं आज ही दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान है।

सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू

पीएम मोदी के महाकुंभ दौरे को लेकर तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। संगम घाट से लेकर प्रयागराज की सड़कों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है।

PM मोदी ने 5 फरवरी की तारीख ही क्यों चुनी?

हिंदू पंचांग की मानें तो 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत के दौरान भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

पीएम मोदी का शेड्यूल

  • पीएम मोदी सुबह 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
  • 10.30 बजे डीपीएस हेलीपैड प्रयागराज पहुंचेंगे।
  • करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी और सीएम योगी अरैल घाट पहुंचेंगे।
  • अरैल घाट पर खास बोट से पीएम संगम में स्नान के लिए जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और संगम घाट पर संगम आरती भी करेंगे।
  • फिर नाव से 11.45 तक अरैल घाट पहुंचेंगे, यहां से डीपीएस हेलीपैड जाएंगे।
  • प्रधानमंत्री इस बीच सीएम योगी के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मोदी वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट आएंगे। प्रधानमंत्री का संगम दौरा करीब डेढ़ से 2 घंटे का रहेगा।

महाकुंभ अमृत स्नान तिथियां

    • मकर संक्रांति  14 जनवरी 2025 के दिन पहला अमृत स्नान हो चुका।
    • मौनी अमावस्या – 29 जनवरी 2025 के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा।
    • बसंत पंचमी  3 फरवरी 2025 के दिन तीसरा अमृत स्नान होगा।
    • माघ पूर्णिमा  12 फरवरी 2025 के दिन चौथा अमृत स्नान होगा।
    • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी 2025 के दिन आखिरी अमृत स्नान होगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts