CG NEWS: प्रकाश इंडस्ट्रीज में फिर एक बार हुआ बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में फर्नेस पंचर से 3 मजदूर झुलसे मचा हडकंप।

चांपा स्थित प्लांट में फर्नेस पंचर होने से बड़ा औद्योगिक हादसा, तीनों ठेका श्रमिकों को भिलाई रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच।चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईएफडी परिसर के 15 टन ओल्ड शेड में संचालित फर्नेस क्रमांक D-1 अचानक पंचर हो गया। फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फिर एक बार हुआ बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में फर्नेस पंचर से 3 मजदूर झुलसे मचा हडकंप।

प्रेम कुमार, रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने से वहां काम कर रहे तीन ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भिलाई रेफर किया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 'अ' से अनार नहीं... अब अपनी बोली से होगी पढ़ाई, जशपुर के 202 स्कूलों में सादरी भाषा से शुरू हुई नई शिक्षा

आधी रात हुआ हादसा

बुधवार रात करीब 11:30 बजे चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईएफडी परिसर के 15 टन ओल्ड शेड में संचालित फर्नेस क्रमांक D-1 अचानक पंचर हो गया। फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

तीनों घायलों को भिलाई किया गया रेफर

घटना के तुरंत बाद कंपनी के व्यवसायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए कंपनी की एंबुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, सेक्टर-9, भिलाई रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

/img/129/1784813246049

यह भी पढ़ें: CG NEWS: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत

घायल मजदूरों की हुई पहचान

हादसे में घायल मजदूरों की पहचान गेंद राम पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल (दोनों निवासी पलारी खुर्द) और पंचराम यादव (निवासी चांपा) के रूप में हुई है। तीनों मेसर्स अनमोल यादव के अधीन ठेका श्रमिक के रूप में पेंचिंग बारी मेन के पद पर कार्यरत थे।

कंपनी ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने चांपा थाना प्रभारी को लिखित सूचना दी। कंपनी के अनुसार फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने के कारण हादसा हुआ, जिससे तीनों श्रमिक बर्न इंजरी का शिकार हुए।

/img/129/1784813239482

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बारिश में डूबा जैजैपुर सरकारी अस्पताल: डिलीवरी रूम से जनरल वार्ड तक घुसा नाली का गंदा पानी, मरीजों ने दहशत में काटी रात

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद चांपा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्नेस पंचर होने की वजह तकनीकी खराबी थी या सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts