CG NEWS: प्रकाश इंडस्ट्रीज में फिर एक बार हुआ बड़ा हादसा, स्टील प्लांट में फर्नेस पंचर से 3 मजदूर झुलसे मचा हडकंप।
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में बुधवार देर रात हुए औद्योगिक हादसे ने फैक्ट्री सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आईएफडी स्थित 15 टन ओल्ड शेड में संचालित फर्नेस क्रमांक D-1 के पंचर होने से तीन ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जिसके बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद कंपनी के कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को संयंत्र के व्यवसायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ड
Prem Nirmalkar
23 Jul 2026


























