PlayBreaking News

Prague Mass Shooting : प्राग के एक विश्वविद्यालय में छात्र ने की फायरिंग, 14 की मौत; 20 से अधिक घायल

Follow on Google News
Prague Mass Shooting : प्राग के एक विश्वविद्यालय में छात्र ने की फायरिंग, 14 की मौत; 20 से अधिक घायल
प्रागचेक गणराज्य की राजधानी प्राग में गुरुवार को हथियारबंद छात्र ने विश्वविद्यालय में गोलीबारी की, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा घायल हो गए। प्राग पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रासेक ने कहा कि गोलीबारी चार्ल्स विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की इमारत में हुई और हमलावर एक छात्र था। हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, हमले में वह भी मारा गया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या!

प्राग पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रासेक ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने जेन पलाच चौराहे पर वल्तावा नदी के पास स्थित इमारत में हुई गोलीबारी के कारणों और हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। चेक गणराज्य के गृह मंत्री विट राकुसन ने कहा कि जांचकर्ताओं को हमलावर के किसी चरमपंथी विचारधारा या समूह से जुड़े होने का संदेह नहीं है।

बंदूकधारी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

पुलिस का मानना है कि बंदूकधारी ने गुरुवार को अपने गृहनगर होस्टोन में अपने पिता की हत्या की और वह खुद को भी मारने की योजना बना रहा था। वोंद्रासेक ने कहा कि उसके घर की तलाशी से इस ओर भी इशारा मिलता है कि बंदूकधारी ने 15 दिसंबर को प्राग में एक अन्य व्यक्ति और उसकी दो महीने की बेटी की भी हत्या की थी। पुलिस प्रमुख ने कहा कि वह काफी मेधावी छात्र था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। विश्वविद्यालय के पास स्थित रुडोल्फिनम गैलरी के निदेशक पावेल नेडोमा ने कहा कि उन्होंने खिड़की से एक व्यक्ति को इमारत की बालकनी पर खड़े होकर बंदूक से गोली चलाते देखा। राष्ट्रपति पेट्र पावेल ने कहा कि जो कुछ हुआ उससे वह "स्तब्ध" हैं और उन्होंने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts