Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Raja Saab : सलार के बाद राजा साब बनकर आ रहे हैं प्रभास, नई फिल्म का किया ऐलान; चप्पल और लुंगी में वायरल हुआ फर्स्ट लुक

The Raja Saab : सलार के बाद राजा साब बनकर आ रहे हैं प्रभास, नई फिल्म का किया ऐलान; चप्पल और लुंगी में वायरल हुआ फर्स्ट लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों फिल्म 'सलार पार्ट 1 सीजफायर' से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। प्रभास के खाते में एक के बाद एक फिल्में आती जा रही हैं। काल्कि के बाद एक्टर अब नए लुक में नजर आने वाले हैं। उन्होंने मकर संक्रांति पर फैंस को तोहफा देते हुए नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। सलार के बाद एक्टर अब राजा साब बनकर बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं।

रिवील किया फर्स्ट लुक पोस्टर

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से उनका पहला लुक सामने आ गया है। फर्स्ट लुक पोस्टर में सुपरस्टार नेवर सीन और अतरंगी लुक में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में उन्होंने काली शर्ट और लुंगी कैरी कर रखी है। फिल्म के पोस्टर में उनका लुक देखकर पूरा साउथ वाला फील आ रहा है।

प्रभास ने फेस्टिवल की दी शुभकामनाएं

प्रभास ने 15 जनवरी को सुबह अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा - "इस फेस्टिवल के सीजन पर 'द राजा साब' का फर्स्ट लुक जारी कर रहा हूं। आप सभी को फेस्टिवल की शुभकामनाएं।"

मारुति करेंगे फिल्म को डायरेक्ट

फिल्म 'द राजा साब' का डायरेक्शन साउथ के जाने-माने निर्देशक मारुति करेंगे। इसके साथ ही फिल्म के लेखक भी मारुति ही हैं। वहीं, 'द राजा साब' का म्यूजिक नेशनल अवार्ड विनर थमन एस तैयार कर रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी टीजी विश्वा प्रसाद ने उठाई है।

प्रभास का प्रोजेक्ट K

प्रभास के फिल्मोग्राफी की बात करें तो साल 2024 में सालार के बाद उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट K है। K का मतलब है 'कल्कि 2898 एडी'। इस फिल्म में वे अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म 9 मई, 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। ये भी पढ़ें - Laal Peeli Akhiyaan Song Out : शाहिद कपूर ने ‘लाल पीली अंखियां’ से लगाई डांस फ्लोर पर आग, कृति सेनन ने लगाए ठुमके; मिनटों में सॉन्ग हुआ वायरल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts