Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान में 6 साल में हिंदुओं की आबादी 6 लाख बढ़ी, सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह

पाकिस्तान में 6 साल में हिंदुओं की आबादी 6 लाख बढ़ी, सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी वर्ष 2017 के 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई, जो इन्हें इस राष्ट्र का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह बनाती है। पिछले साल की जनगणना के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो ने 7वीं जनगणना 2023 के नतीजे जारी किए। 2023 में पाक की कुल जनसंख्या 2,40,458,089 थी। कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 2017 में 96.47% से थोड़ी कम होकर 2023 में 96.35 प्रतिशत रह गई।

26 साल में दोगुनी हो जाएगी आबादी :

आंकड़ों के अनुसार, देश की जनसंख्या 2.55 प्रतिशत की वृद्धि दर से 2017 में करीब 20.76 करोड़ से बढ़कर 2023 में करीब 24.14 करोड़ हो गई। इस दर से पाकिस्तान की जनसंख्या 2050 तक दोगुनी होने की उम्मीद है।

पुरुषों की संख्या ज्यादा:

जनसंख्या विभाजन के अनुसार, पुरुषों की कुल संख्या 12.432 करोड़ थी, जबकि महिलाओं की संख्या 11.715 करोड़ दर्ज की गई।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts