PM के खिलाफ TMC पहुंची चुनाव आयोग, आचार सहिंता उल्लंघन मामले में दर्ज कराईं 2 शिकायतें, आरोप- मोदी की ओर से भेजे गए मैसेज में BJP का प्रचार हुआ

Follow on Google News
PM के खिलाफ TMC पहुंची चुनाव आयोग, आचार सहिंता उल्लंघन मामले में दर्ज कराईं 2 शिकायतें, आरोप- मोदी की ओर से भेजे गए मैसेज में BJP का प्रचार हुआ
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची है। TMC की ओर से 24 घंटे में पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की 2 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। सोमवार को TMC नेता डेरेक ओब्रायन ने चुनाव आयोग को कंप्लेंट लेटर लिखा है। वहीं, इससे पहले TMC सांसद साकेत गोखले ने आंध्र प्रदेश चुनाव आयोग को इसकी शिकायत की थी।

पत्र में क्या लिखा ?

मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च को पीएम का एक वाट्सऐप मैसेज मतदाताओं तक पहुंचा। इसमें लिखा था कि पिछले 10 साल में देश के 140 करोड़ से अधिक लोगों को भारत सरकार की योजनाओं से लाभ हुआ। टीएमसी नेता ने दावा किया कि 'प्रधानमंत्री के कार्यालय का उपयोग करके, भाजपा ने भारत सरकार द्वारा भेजे गए एक संदेश की आड़ में उपरोक्त पत्र जारी किया है। यह सरकारी खजाने का दुरुपयोग है। इससे साफ है कि PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार हुआ है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

भेजे गए मैसेज की लागत भाजपा के चुनावी व्यय में डालें - डेरेक

डेरेक ने निर्वाचन आयोग से यह भी सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भाजपा और उसके उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी खजाने का इस्तेमाल पार्टी के चुनावी अभियानों के लिए नहीं करने और वाट्सऐप पर भेजा गया पत्र वापस लेने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएं। ओब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री के पत्र को मतदाताओं तक भेजने में जो भी लागत आई हो, उसे भाजपा और पीएम मोदी के 'चुनावी व्यय' में शामिल किया जाना चाहिए।

TMC सांसद साकेत गोगले ने भी आयोग से की थी शिकायत

इससे पहले सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में एक चुनावी जनसभा में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। पीएम मोदी ने 17 मार्च को आंध्र प्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकलुरिपेट में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के साथ एनडीए की एक रैली को संबोधित किया था। ये भी पढ़ें-Haryana Cabinet Expansion : आज हो सकता है ‘नायब कैबिनेट’ का मंत्रिमंडल विस्तार, शाम साढ़े चार बजे शपथ ले सकते हैं नए मंत्री
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts