
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विभिन्न विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की है। इसमें पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को आजीवन सहयोग निधि विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। साथ ही 17 सदस्यों की सूची जारी की गई हैँ जो कि इस प्रकार है…
इनको सौंपी इन विभागों की जिम्मेदारी
हेमंत खण्डेवाल प्रदेश संयोजक जिला कार्यालय निर्माण, अनिल जैन कालूहेडा प्रदेश संयोजक कार्यालय आधुनिकीकरण एवं रखरखाव, नीरव प्रधान प्रदेश संयोजक ग्रंथालय, ई ग्रंथालय एवं अध्ययन कक्ष, सुरजीत सिंह चौहान प्रदेश संयोजक एवं चन्द्रशेखर रघुवंशी प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान, कमल राजपाल प्रदेश संयोजक एवं राजू पटेल प्रदेश सह संयोजक नमामि गंगे, गणेश मालवीय प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान, विजय दुबे प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान, आनंद काशीव प्रदेश संयोजक पॉलिसी रिसर्च विभाग, मनोरंजन मिश्रा प्रदेश संयोजक एवं डॉ. निशांत खरे प्रदेश सह संयोजक राजनीतिक प्रतिपुष्टि (फीडबैक) विभाग।
ये भी पढ़ें: MP Cabinet Meeting : 17 सितंबर से ट्रांसफर पर लगे प्रतिबंध हटेंगे, होमगार्ड जवानों को मिलेगा 2 माह का ऑफ
रजनीश अग्रवाल प्रदेश संयोजक अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग, राघवेन्द्र शर्मा प्रदेश संयोजक ट्रस्ट समन्वय विभाग, प्रदीप त्रिपाठी प्रदेश संयोजक चुनाव प्रबंधन विभाग, एसएस उप्पल प्रदेश संयोजक चुनाव आयोग समन्वय विभाग, संतोष शर्मा प्रदेश संयोजक कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग, दिव्या गुप्ता प्रदेश संयोजक, रोहित गंगवाल इंदौर प्रदेश सह संयोजक, सुधांशु गुप्ता जबलपुर प्रदेश सह संयोजक विदेश संपर्क विभाग, उमाशंकर गुप्ता प्रदेश संयोजक एवं श्याम बंसल प्रदेश सह संयोजक आजीवन सहयोग निधि विभाग और मनोज सिंह यादव प्रदेश संयोजक डॉक्यूमेंटेशन विभाग की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी जन्मदिन पर आएंगे MP : अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल; श्योपुर में बनाए जा रहे 7 हेलीपैड