PM Modi US Visit : कुछ ही देर में करेंगे ट्रंप से मुलाकात... तुलसी गबार्ड से मिले, जानिए क्या है भारत का एजेंडा

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 4:30 बजे अमेरिका पहुंचे। उनकी यह दो दिवसीय यात्रा कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा के लिए अहम मानी जा रही है। मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नई टैरिफ नीतियों को लागू कर रहे हैं, जो वैश्विक व्यापार संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं।
तुलसी गबार्ड से मोदी की पहली मुलाकात
अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। हाल ही में तुलसी गबार्ड को अमेरिकी सीनेट ने नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। इस पद पर रहते हुए वे CIA, NSA और अमेरिका की 18 अन्य खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी संभालेंगी। मोदी ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और दोनों नेताओं ने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरते खतरों पर आपसी सहयोग को लेकर चर्चा की।
आज रात ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, किन मुद्दों पर होगी बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 2:30 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल होंगे।-
अवैध भारतीय अप्रवासी और सम्मानजनक वापसी
-
टैरिफ और व्यापार शुल्क पर बातचीत
-
अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार
-
रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक रणनीति
-
वीजा नीति में सुधार
-
इंडिया-ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर
ट्रंप के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस
ट्रंप के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी और ट्रंप एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (भारतीय समयानुसार 14 फरवरी को सुबह 3:40 बजे) कर सकते हैं। इसके बाद ट्रंप की ओर से आयोजित स्टेट डिनर में भी मोदी शामिल होंगे।टेस्ला सीईओ एलन मस्क से भी मिल सकते हैं मोदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी की मुलाकात टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से भी हो सकती है। यह बैठक भारतीय समयानुसार शुक्रवार को होगी। बैठक के दौरान भारत में टेस्ला के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) प्लांट लगाने को लेकर चर्चा हो सकती है। अगर यह करार होता है, तो भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर को बड़ी मजबूती मिलेगी।












