PlayBreaking News

जम्मू-कश्मीर में PM मोदी का खुला चैलेंज, दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 वापस नहीं ला सकती; फिर से राज्य बनेगा जम्मू-कश्मीर

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर में PM मोदी का खुला चैलेंज, दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 वापस नहीं ला सकती; फिर से राज्य बनेगा जम्मू-कश्मीर
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही इन ‘तीन खानदानों' का सियासी एजेंडा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस पूर्ववर्ती प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर फिर से राज्य बनेगा और भारतीय जनता पार्टी ही इस प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। हमने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाएंगे। मेरी आप सबसे अपील है कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए। आप बीजेपी को जरूर मौका दें। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने (कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस) जम्मू-कश्मीर को सिर्फ तशद्दुद यानी डर और इंतशार यानी अराजकता ही दी है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब जम्मू-कश्मीर, इन तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा...।'' पीएम मोदी ने कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है... हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से आजाद करना

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से आजाद करना, जम्मू कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को हराना और यहां के नौजवानों को यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना... यह मोदी का इरादा है और मोदी का वादा है।'' पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि तब उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए ‘तीन खानदान' को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा, ‘‘तब से दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है कि इन पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है? इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है।''

बच्चों के हाथ में कलम, किताबें और लैपटॉप

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की वर्तमान पीढ़ी को ‘तीन खानदानों' के हाथों तबाह नहीं होने देंगे और इसलिए वह यहां अमन की बहाली के लिए पूरी ईमानदारी से जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज देखिए, पूरे जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज आराम से चल रहे हैं। बच्चों के हाथ में कलम, किताबें और लैपटॉप हैं। आज स्कूलों में आग लगने की खबरें नहीं आती, बल्कि आज यहां नए स्कूल, नए कॉलेज, एम्स, मेडिकल कॉलेज और आईआईटी बनने की खबरें आ रही हैं।''

जनता से बंपर वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री ने लोगों से चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार जम्हूरियत, अमन और खुशहाली के लिए आपके बीच में हैं। पहले चरण के चुनाव के तहत जम्मू-कश्मीर में हुए मतदान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस ‘बंपर मतदान' ने पत्थरबाजी और दहशतगर्दी की हमदर्द पार्टियों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां की अवाम को मोदी की सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है।''

मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगे

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान लोगों ने ‘मोदी-मोदी', ‘खुशामदीद मोदी' और ‘मोदी है तो मुमकिन है' के नारे लगाए, जिस पर मोदी ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। चुनाव में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किए जाने के प्रमुख मुद्दे पर भी मोदी ने अपना पक्ष रखा और कहा कि उन्होंने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर फिर से राज्य बनेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ही इस प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।''
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts