PM मोदी का 6 दिवसीय विदेश दौरा : 3 देशों की यात्रा, 40 से अधिक प्रोग्राम; दुनिया के 24 नेताओं से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज छह दिनों के लिए तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। वे जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वह तीन सम्मेलनों (जी-7, क्वाड और FIPIC) में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि, यात्रा के दौरान वे 40 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और दो दर्जन से अधिक वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे या द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
पीएम मोदी छह दिवसीय दौरे (19-24) के दौरान बिजनेसमैन, खास हस्तियों, विद्वानों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगे। इसके अलावा सिडनी में वे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1659151556229623810?s=20
PM मोदी का शेड्यूल
- पीएम मोदी के छह दिवसीय दौरे की शुरुआत जापान से होगी। 19 मई को वे जपान के शहर हिरोशिमा के लिए रवाना होंगे।
- यहां वे दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह G-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- जी-7 समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में जापान इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।
- 22 मई को पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी जाएंगे। उसी दिन वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।
- 22-24 मई के बीच पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। इसके बाद वह भारत लौटेंगे।
- 23 मई को वह सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।











