PM मोदी 11 अप्रैल को आएंगे अशोकनगर के आनंदपुर धाम, अमित शाह और नितिन गडकरी के भी MP दौरे तय
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी विकास योजनाओं की बड़ी सौगातें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पूर्व संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित श्री आनंदपुर धाम पधार रहे हैं। इस आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं।
अमित शाह का भोपाल-नीमच दौरा
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और दुग्ध संघ के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश की सहकारिता गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। शाह 17 अप्रैल को नीमच भी दौरे पर रहेंगे।गडकरी 10 अप्रैल को धार से देंगे 4303 करोड़ की सौगात
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 अप्रैल को धार जिले के बदनावर से विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान प्रदेश को कुल 4303 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिनमें शामिल हैं...- ग्वालियर पश्चिमी बायपास – 1227 करोड़ रुपए।
- संदलपुर-नसरुल्लागंज बायपास – 1426 करोड़ रुपए।
- राहतगढ़-बरखेड़ी बायपास – 330 करोड़ रुपए।
- सागर बायपास – 688 करोड़ रुपए।












