राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, ये हैं आरोप

पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमलोह से मंगलवार सुबह करीब 3 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जब धर्मसोत वन मंत्री थे तो उन्होंने पेड़ काटने के मामले में रिश्वत ली थी।

मंत्री पर हैं ये आरोप

साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने पंजाब सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए पेड़ कटाई के बदले रिश्वत ली थी। हालांकि, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी गई तो धर्मसोत को भी मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके साथ ही भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में पहले अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त किया था और अब कांग्रेस नेता धर्मसोत को पकड़ लिया है।

एक पेड़ काटने पर लेते थे 500 रुपए रिश्वत

पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात विभाग के अधिकारियों को रिश्वत के आरोप में पकड़ा तो उन्होंने खुलासा किया कि साधु सिंह धर्मसोत जब कांग्रेस की सरकार में मंत्री थे तो एक पेड़ काटे जाने के पीछे वह 500 रुपए रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। इसी के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री को पकड़ा है।

संगत सिंह गिलजियां पर FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ने धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी पकड़ा है। इन सब पर पेड़ कटाई से लेकर जंगलात विभाग के हर काम में रिश्वतखोरी करने का आरोप है। धर्मसोत के बाद जंगलात मंत्री बने संगत सिंह गिलजियां पर भी FIR दर्ज की गई है। गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह और सचिन कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली : राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

संबंधित खबरें...

Back to top button