MP Weather Update: प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, जनवरी में हो सकती है मावठे की बारिश, जानिए रहेगा आपके शहर का मौसम

Follow on Google News
MP Weather Update: प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, जनवरी में हो सकती है मावठे की बारिश, जानिए रहेगा आपके शहर का मौसम
मध्यप्रदेश में शीतलहर और कोहरे की मार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।  एमपी के 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है। हालांकि, 6-7 जनवरी के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

आज भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कई शहरों में 9 डिग्री से नीचे पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात को प्रदेश के कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिला। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। भोपाल में 7.2 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, ग्वालियर में 8.3 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। भोपाल में 29.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में यह 31.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धार, गुना में 30 डिग्री से ज्यादा रहा। खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 21.7 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री तापमान रहा।

जनवरी में हो सकती है मावठे की बारिश

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहां से सर्द हवा मध्यप्रदेश में आ रही है। इसलिए ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। हवा की रफ्तार और तेज हो जाएगी। एमपी में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार भी हैं।  
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts