ताजा खबरराष्ट्रीय

फ्लाइट में एक और पेशाब कांड: अमेरिकी एयरलाइन में नशे में धुत युवक ने की यात्री पर पेशाब, न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की घटना

नई दिल्ली। फ्लाइट में यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में नशे में धुत एक आदमी ने दूसरे यात्री के ऊपर पेशाब कर दी। फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना 3 मार्च की बताई जा रही है।

इस फ्लाइट में हुई यह घटना

जानकारी के मुताबिक, यह घटना कथित तौर पर विमान संख्या AA292 में हुई। इस फ्लाइट ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट बाद शनिवार रात 10:12 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उड़ान के दौरान ही नशे की हालत में एक यात्री ने एक पुरुष यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी।

अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया, जिसने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी।’

यात्री ने केस दर्ज कराने से किया मना

जानतकारी के मुताबिक, छात्र के माफी मांगने के बाद पीड़ित यात्री ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया। क्योंकि इससे उसका करियर बिगड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइंस ने इसे गंभीरता से लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी। दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने विमान से उतरते ही आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले की जांच की जा रही है।

फ्लाइट में पेशाब कांड का तीसरा मामला

फ्लाइट में किसी यात्री पर पेशाब करने का ये तीसरा मामला है। पहला मामसा 26 नवंबर 2022 को सामने आया था। उस समय शंकर मिश्रा नाम के आरोपी ने न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था और लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

दूसका मामला 6 दिसंबर का है। पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया था। महिला ने केस दर्ज कराने से मना कर दिया था। जिसके चलते CISF और कस्टम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जाने दिया था।

ये भी पढ़ें: नशे में धुत शख्स ने Air India की फ्लाइट में की शर्मनाक हरकत… बिजनेस क्लास में बैठी महिला पर किया पेशाब

संबंधित खबरें...

Back to top button