राष्ट्रीय

‘Kaali’ फिल्म विवाद के बीच PM मोदी का बयान, बोले- मां काली का आशीर्वाद भारत के साथ…

देश में पिछले कई दिनों से जारी मां काली पोस्टर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मां काली पूरे भारत की भक्ति का केंद्र हैं। उनका आशीर्वाद देश पर बना रहे। दरअसल, पीएम मोदी रविवार को स्वामी आत्मस्थानंद के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां काली को लेकर भी चर्चा की।

पीएम ने कहा- सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है…

प्रधानमंत्री ने कहा, स्वामी रामकृष्ण परमहंस, एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वो कहते थे- ये सम्पूर्ण जगत, ये चर-अचर, सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। पीएम ने कहा, यह चेतना बंगाल की काली पूजा में दिखती है। यही चेतना बंगाल और पूरे भारत की आस्था में दिखती है और जब आस्था इतनी पवित्र होती है तो शक्ति हमारा पथ प्रदर्शन करती है।

ये भी पढ़ें- Kaali Poster Controversy : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बोले- हिंदू माफ कर देता है… अगर सिर अलग करने का तरीका अपनाया तो क्या होगा

क्या है मामला?

लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री में मां काली के पोस्टर को लेकर 2 जुलाई से विवाद चल रहा है। दरअसल, लीना ने कनाडा के टोरेंटो में इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया था। जिसमें मां काली बनी एक्ट्रेस को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही उनके एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Kaali Poster Controversy : TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भोपाल में FIR दर्ज, CM शिवराज ने कही ये बात

उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें शिव और पार्वती को भी सिगरेट पीते दिखाया गया था। हालांकि, यह तस्वीर उनकी फिल्म से जुड़ी नहीं थी। लीना के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

ये भी पढ़ें: Kaali Poster Controversy: फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई के खिलाफ दिल्ली और यूपी में केस दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

संबंधित खबरें...

Back to top button