छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन खाई में पलटा, 19 मजदूरों की मौत; इनमें मां-बेटी और महिलाएं शामिल, तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे सभी

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा हादसा : अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन खाई में पलटा, 19 मजदूरों की मौत; इनमें मां-बेटी और महिलाएं शामिल, तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे सभी
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहपानी इलाके के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि, 7 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी है। एसपी ने बताया कि मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित तीन बच्चियां भी शामिल हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना वनांचल क्षेत्र की बताई जा रही है। पिकअप वाहन में सवार सभी मजदूर बाहपानी इलाके में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान मिला बाई (48) पति बंजारी, टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह, सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड, जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड, मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी, झंगलो बाई (62) पति धनीराम, सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड, किरण (15) पिता शिवनाथ, पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड, धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड, शांति बाई (35) पति शिवनाथ, प्यारी बाई (40) पति फूलचंद, सोनम बाई (16) पिता फूलचंद, विस्मत बाई (45), लीला बाई (35) पति मानसिंह, परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र, भारती (13) पिता मानसिंह, सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह के रूप में हुई है।

हादसे से जुड़ी तस्वीरें...

पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख

 
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts