राष्ट्रीय

मिस्र के राष्ट्रपति के साथ PM मोदी की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होंगे समझौते; गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट हैं अब्देल

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच करीब 6 समझौते होने की उम्मीद है। बता दें कि, मिस्र के राष्ट्रपति इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के चीफ गेस्ट हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी 24 से 27 जनवरी तक चार दिवसीय यात्रा के लिए पांच मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ मंगलवार शाम 6 बजे नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश में उनका स्वागत किया। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत की आपकी ऐतिहासिक यात्रा सभी भारतीयों के लिए बेहद खुशी की बात है। कल हमारी चर्चा के लिए तत्पर हैं।”

बता दें कि, राष्ट्रपति अब्देल अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे अब्देल

ऐसा पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी। बता दें कि, मिस्र के राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2015 में तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था। इसके बाद सितंबर 2016 में उनकी राजकीय यात्रा हुई थी। अब्दुल फतेह अल-सिसी 2014 से मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें- BBC की मोदी पर डॉक्यूमेंट्री का ब्रिटेन में विरोध, ऑनलाइन याचिका में लोगों ने एजेंडा ऑपरेटेड रिपोर्टिंग बताया

यह भी पढ़ें केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, PM मोदी को लेकर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री शेयर करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का आदेश 

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button