Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साझा वार्ता में पीएम मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, द्विपक्षीय सहयोग पर भी दिया जोर

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मिले प्रधानमंत्री मोदी
साझा वार्ता में पीएम मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, द्विपक्षीय सहयोग पर भी दिया जोर

वियना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई और भारत-ऑस्ट्रिया सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत- ऑस्ट्रिया संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु परिवर्तन पर भी विचारों का आदान- प्रदान किया।’ राष्ट्रपति वान डेर बेलेन ने ऑस्ट्रिया की यात्रा के लिए मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं, विशेषकर आर्थिक क्षेत्र में। उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट में कहा, ‘अब हम इनका और विस्तार करना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश और वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने वर्तमान भू-राजनीतिक चुनौतियों, विशेषकर यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की और वे इस बात पर सहमत हुए कि वे शांति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद मंगलवार रात मॉस्को से वियना पहुंचे।

भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती मजबूत, आगे और मजबूत होगी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए बुधवार को ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ आधिकारिक बैठक से पहले कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार शाम मास्को से यहां पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वियना में दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर!

ऑस्ट्रिया के भारतीय समुदाय से बोले मोदी- भारत का आम चुनाव देश की चुनाव मशीनरी व लोकतंत्र की ताकत नमूना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने बुधवार को ऑस्ट्रिया में भारतीय और भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हाल में हुए आम चुनाव में 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े चुनाव के परिणाम कुछ ही घंटों में सामने आ गए। यह हमारी चुनाव मशीनरी और लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत और ऑस्ट्रिया दोनों देशों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर है, लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानताएं है। लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि स्तंत्रता ,समानता, बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हमारे दोनों देशों के साझा मूल्य है हम दोनों समाज बहुभाषी और सांस्कृति विविधता वाले समाज है। उन्होंने कहा कि भारत का कोई प्रधानमंत्री 41 साल बाद ऑस्ट्रिया की यात्रा कर रहा है। यह लंबी प्रतीक्षा ऐसे ऐतिहासिक समय पर समाप्त हुई जबकि दोनो देश अपनी मित्रता की 75 वीं वर्ष गांठ मना रहे है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts