PlayBreaking News

गीली आउटफील्ड के कारण टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया खेल

कानपुर टेस्ट : भारत और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश से प्रभावित
Follow on Google News
गीली आउटफील्ड के कारण टेस्ट के तीसरे दिन भी नहीं हो पाया खेल

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में रविवार को मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया गया। अम्पायर और अधिकारियों ने दो बजे फिर पिच और मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया। कानपुर में रात भर बारिश हुई थी लेकिन रविवार को सुबह से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई और धूप खिलने पर पिच और मैदान से कवर हटाये गए। रविवार को कम से कम तीन निरीक्षण हुए हैं। पहले एक या दो घंटे के लिए ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने की प्रयास किया था। मौसम विभाग के अनुसार चौथे दिन धूप खिली रखने रहेंगी।

कल समय से पूर्व भी शुरु किया जा सकता है। हालांकि बारिश के कारण तीन दिन खेल बाधित और रद्द रहा। अगर कल खेल शुरु होता है तो मैच में कुछ भी हो सकता है। इससे पहले दो बार पिच और मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टैंड में बहुत सारे प्रशंसक मैच के शुरु होने का इंतजार करते देखेग गए। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही कुछ धूप दिखेगी। शनिवार को टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था।

बारिश और खराब मौसम के कारण पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर फेंके जा सके थे जिसमें बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। कल रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश का क्रम सुबह करीब 11 बजे थम गया था हालांकि बीच बीच में हल्की बौछारों ने कवर को हटाने का मौका नहीं दिया। मैदानी अंपायरों ने दोपहर दो बजे मैदान का आखिर बार निरीक्षण किया और पिच क्यूरेटर से बात करने के बाद दिन के खेल को रद्द कर दिया गया था।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts