
Pitru Paksha 2023 : हिंदू धर्म में पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है जो आश्विन मास की अमावस्या के साथ समाप्त होते हैं। इस 15 दिनों में पितरों का तर्पण करना शुभ माना जाता है। इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, शुक्रवार से होने जा रही और इनका समापन 14 अक्टूबर को होगा। आइए जानते हैं पितृपक्ष का महत्व और इसकी महत्वपूर्ण तिथियां…
कब से शुरू हो रहे पितृपक्ष 2023?
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- सितंबर 29, 2023 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनिट से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- सितंबर 30, 2023 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनिट पर।
पितृ पक्ष के अनुष्ठानों का समय
कुतुप मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 47 मिनिट से 12 बजकर 35 मिनिट तक।
रौहिण मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 45 मिनिट से 01बजकर 23 मिनिट तक।
अपराह्न काल – दोपहर 01बजकर 23 मिनिट से 03 बजकर 46 मिनिट तक।
पितृपक्ष का महत्व
पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि हर मनुष्य का जन्म पिंडज योनि के तहत होता है, इसलिए पिंड का रूप में ही उसका तर्पण भी किया जाता है। जिन लोगों को अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के बारे में जानकारी नहीं हैं, वे लो अमावस्या के दिन श्राद्ध कर सकते हैं। कुंडली में पितृ दोष दूर करने के लिए पितृपक्ष का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इन दिनों पितरों को खुश करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
आत्मा की शांति के लिए दान का महत्व
पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान का धार्मिक महत्व है। पितृपक्ष 15 दिन की अवधि के लिए होता है और इस दौरान पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे विधि विधान के साथ उनका श्राद्ध किया जाता है। हर साल ही पितृपक्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होता है और आश्विन मास की अमावस्या तक रहता है। इस अवधि के दौरान तिथि के अनुसार अपने पूर्वजों का श्राद्ध किया जाना चाहिए।
पितृपक्ष की प्रमुख तिथियां
29 सितंबर 2023 – शुक्रवार, प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023 – शनिवार, द्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर 2023 – रविवार, तृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर 2023 – सोमवार, चतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर 2023 – मंगलवार, पंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023 – बुधवार, षष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023 – गुरुवार, सप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023 – शुक्रवार, अष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023 – शनिवार, नवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023 – रविवार, दशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023 – सोमवार, एकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023 – बुधवार, द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023 – गुरुवार, त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023 – शुक्रवार, चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023 – शनिवार, सर्व पितृ अमावस्या
(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)