ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

राजधानी भोपाल में NIA की बड़ी कार्रवाई, भिंड और बड़वानी में छापेमारी; ड्रग तस्करी-आतंकवाद के खिलाफ एक्शन

भोपाल। राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) की टीम ने आज देशव्यापी छापेमार कार्रवाई के तहत मध्य प्रदेश के भिंड और बड़वानी जिले में भी छापामार कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि एनआईए की टीम भिंड जिले के एंडोरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव पहुंची और छापेमारी की। टीम के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से रहे। एनआईए टीम के कुछ अन्य स्थानों पर भी पहुंचने की सूचना है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों ने कहा कि कथित आतंकवादी और गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़े होने की आशंका के चलते एनआईए ने देश में अनेक स्थानों पर एकसाथ छापे की कार्रवाई की है। इसी क्रम में एंडोरी क्षेत्र में भी टीम पहुंची है। इस संबंध में और अधिक ब्यौरा नहीं मिल पाया है।

देश के 6 राज्यों में 122 ठिकानों पर छापेमारी

देश के 6 राज्यों के 122 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है। एनआईए टीम के करीब 200 ऑफिसर अलग-अलग जगह छानबीन करने पहुंचे हैं।

इन 6 राज्यों में NIA का छापा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 122 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

तीन दिनों में NIA का दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन

देश में आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग नेक्सस को तोड़ने के लिए एनआईए की ओर से छापेमारी की जा रही है। पिछले तीन दिनों में एनआईए का यह दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए ने छानबीन की थी।

कहां कितने ठिकानों पर छापेमारी?

  • दिल्ली –NCR : 32 जगह NIA की रेड जारी है।
  • पंजाब-चंडीगढ़ : 65 जगह पर छापेमारी की गई है।
  • उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं।
  • राजस्थान : 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है।
  • मध्य प्रदेश : 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 केस में NIA ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रिपोर्टेस के मुताबिक, विदेशों में बैठे गैंगस्टर टेरर फंडिंग करके दहशत फैलाने की फिराक में हैं। पिछले दिनों NIA ने 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट MHA को सौंपी थी।

निशाने पर हैं ये गैंगस्टर

1. गोल्डी बराड़ : पंजाब का निवासी है। लेकिन कनाडा या यूएसए में छिपा है।
2. अनमोल बिश्नोई : मूल रूप से पंजाब का निवासी लेकिन यूएसए में छिपा हुआ है।
3. कुलदीप सिंह : पंजाब का रहने वाला लेकिन यूएई में बैठा है।
4. जगजीत सिंह : पंजाब का रहने वाला लेकिन फिलहाल मलेशिया में रह रहा है।
5. धर्मन कहलोन : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन यूएसए में छिपा है।
6. रोहित गोदारा : राजस्थान मूल का रहने वाला लेकिन यूरोप में छिपा है।
7. गुरविंदर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा है।
8. सचिन थापन : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन फिलहाल अजरबैजान में छिपा है।
9. सतवीर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा है।
10. सनवर ढिल्लन : ये कनाडा का गैंगस्टर है, लेकिन इसके पूर्वज भारतीय थे।
11. राजेश कुमार : ब्राजील में है।
12. गुरप्रिंदर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला है, लेकिन ये कनाडा में छिपा है।
13. दरमनजीत सिंह उर्फ दारमन कहलों : अमेरिका में छिपा है।
14. अमृत बाल : अमेरिका में छुपा हुआ है।
15. सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके : कनाडा में छिपा हुआ है।
16. गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला : कनाडा में छिपा हुआ है।
17. सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम : कनाडा में रह रहा है।
18. लखबीर सिंह लांडा : कनाडा में छिपा हुआ है।
19: अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला : कनाडा में छिपा हुआ है।
20 . चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला : कनाडा में छिपा हुआ है।
21. रामदीप सिंह उर्फ रमन जज : कनाडा में छिपा हुआ है।
22. गौरव पटियाल उर्फ लकी पटियाल : अर्मेनिया में छिपा हुआ है।
23. सुप्रीप सिंह हैरी चठ्ठा : मूल रूप से पंजाब का रहने वाला लेकिन जर्मनी में छिपा हुआ है।
24. रमनजीत सिंह उर्फ रोमी : हॉन्ग कॉन्ग।
25. गुरजंत सिंह उर्फ जनता : ऑस्ट्रेलिया में रह रहा।
26. संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी ख्वाजके : इंडोनेशिया में है।

ये भी पढ़ें- ड्रग तस्करी-आतंकवाद के खिलाफ NIA का एक्शन : देश के 6 राज्यों में 122 ठिकानों पर छापेमारी, मध्य प्रदेश में 2 जगह सर्च जारी

संबंधित खबरें...

Back to top button