Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Petrol-Diesel Price Hike : चुनाव के बाद इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान, जानें कितने बढ़ गए दाम

Petrol-Diesel Price Hike : चुनाव के बाद इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कांग्रेस सरकार का बड़ा ऐलान, जानें कितने बढ़ गए दाम
बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक राज्‍य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने सेल टैक्‍स में बढ़ोतरी कर दी है। जिसमें कीमतों बढ़ गई है। राज्य में पेट्रोल 3 रुपए और डीजल 3.02 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के दाम कर्नाटक में बढ़ाए गए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, पेट्रोल 25.92% से 29.84% और डीजल 14.34% से 18.44% तक सेल्स टैक्स बढ़ाया गया है।

कितना बढ़ा सेल्स टैक्स ?

राज्य सरकार ने 15 जून को पेट्रोल और डीजल पर कर में वृद्धि की घोषणा की है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, कर्नाटक बिक्री कर (KST) पेट्रोल पर 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा। बेंगलुरू में इस समय पेट्रोल 99.84 रुपए प्रति लीटर पर, जबकि डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं देश के अन्‍य राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

बढ़ोतरी के बाद कितने होंगे दाम ?

कर्नाटक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पेट्रोल की कीमत 3 रुपए बढ़कर 102.85 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 3.02 रुपए बढ़कर 88.93 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी. यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। बेंगलुरु में पेट्रोल फिलहाल 99.84 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत ?

वहीं देश के महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 103.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है। जबकि डीजल की बात करें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपए है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपए है। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर है। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी 18 जून को वाराणसी से किसानों के लिए जारी करेंगे 20 हजार करोड़, खातों में डलेगी पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts