राष्ट्रीय

दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, सरकार ने वैट 30% से घटाकर 19.40% किया

देश में बढ़ती महंगाई के बीच दिल्लीवासियों को अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने महीने के पहले दिन जनता को राहत देते हुए पेट्रोल के दाम सस्ते कर दिए हैं। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। नए दाम आज रात से लागू होंगे। बुधवार को कैबिनेट बैठक में वैट कम करने का फैसला लिया गया।

आज पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन आज रात से पेट्रोल के नए रेट लागू हो जाएंगे। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 95.97 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली में आज हमने पेट्रोल काफ़ी सस्ता कर दिया। VAT की दर 30% से घटाकर 19.4% कर दी। NCR के अन्य शहरों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया। मैं उम्मीद करता हूं कि इस कदम से दिल्ली के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार ने घटाई थी एक्साइज ड्यूटी

बता दें कि पिछले 27 दिनों से सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं कर रही हैं। इस साल की शुरुआत के बाद से ही देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई थी। वहीं केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले पेट्रोल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी। जिसके बाद पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 10 रुपए सस्ता हो गया था।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button