PlayBreaking News

सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला कुश्ती खिलाड़ी, पुलिस की पूछताछ में खोले कई राज

Follow on Google News
सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला कुश्ती खिलाड़ी, पुलिस की पूछताछ में खोले कई राज
मुंबई। एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले में पुलिस ने नया खुलासा किया हैं। पुलिस ने एक्टर पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो बांग्लादेश में कुश्ती खिलाड़ी था। बेरोजगारी के चलते वह भारत आया था। आरोपी के अनुसार वो नेशनल लेवल पर कुश्ती लड़ चुका है।

दिन में 3 से 4 बार बदले कपड़े

पुलिस ने बताया कि आरोपी जिले स्तर के आलावा नेशनल लेवल पर भी कम वेट कैटगरी में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। कुश्ती खिलाड़ी होने की वजह से ही वो सैफ अली खान पर हमला करने में कामयाब रहा। आरोपी सितबंर में मुंबई आया था। पहले वो एक पब में काम करता था चोरी करने की वजह से उसे वहां से निकाल दिया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद 3 से 4 बार अपने कपड़े बदले और वो बार-बार एक शहर से दूसरे शहर में घुमता रहा। पुलिस ने रविवार को ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया।

ऑटो वालों से पूछता था एक्टरों के घर का पता

आरोपी ने पुलिस को बताया वो शाहरुख खान और सैफ अली खान के आलावा उसने कई सारी बड़ी हस्तियों के घरों की रेकी की थी। वो ऑटो वालों से एक्टरों के घर का पता पूछता था। आरोपी ने वारदात की प्लानिंग का खुलासा किया। उसने बताया कि वो बांद्रा की होटल में काम करना शुरु किया था। काम खत्म होने के बाद वो सैफ के घर के आस-पास घूमता था। उस दिन भी वो वहीं था। बिल्डिंग के पीछे साइड सिक्योरटी गार्ड नहीं थे और न ही कैमरे लगे थे। इसी का फायदा उठा कर वो सैफ के घर में घुसा था। पार्किंग के रास्ते सीढ़ियों की मदद से वो 11वीं मंजिल तक पहुंचा। डक्ट एरिया से वो सैफ अली खान के घर में बने बाथरुम में पहुंचा। आरोपी ने कहा कि वो चोरी करने की प्लानिंग से ही वहां गया था। उसको किसी ने देख लिया, जिसके बाद शोर मचने लगा। फिर उसने बीच-बचाव के लिए एक्टर पर हमला कर दिया। ये भी पढे़ं- डोनाल्ड ट्रंप का विक्ट्री स्पीच, तीसरे विश्व युद्ध को रोकने का वादा, गाजा सीजफायर का क्रेडिट खुद को दिया
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts