Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटना के मसौढ़ी में हादसा, नूरा पुल पर ट्रक और टेम्पो में टक्कर से 7 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

पटना के मसौढ़ी में हादसा, नूरा पुल पर ट्रक और टेम्पो में टक्कर से 7 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पटना। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में हादसा हो गया। मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर नूरा पुल के पास रविवार देर रात ट्रक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में सात मजदूरों की दबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सात लोगों के शव निकाले गए।

कैसे हुआ हादसा ?

मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (01) ने सोमवार को बताया कि पटना से मजदूरी कर करीब 12 मजदूर एक टेम्पो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी नूरा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का एक्सल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा गया और पलट गया। देखें VIDEO...

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान टेम्पो चालक सुशील कुमार (34), विनय बिंद (31), रमेश बिंद (50), मतेंद्र बिंद (25) और उमेश बिंद (36) के रूप में की गई है। इस घटना में ट्रक के नीचे टेम्पो दब गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts