गणेश चतुर्थी से नए भवन में होगी संसद की कार्यवाही, पुरानी बिल्डिंग में होगा 18 सितंबर को विशेष सत्र के पहले दिन का कामकाज

Follow on Google News
गणेश चतुर्थी से नए भवन में होगी संसद की कार्यवाही, पुरानी बिल्डिंग में होगा 18 सितंबर को विशेष सत्र के पहले दिन का कामकाज
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र पुरानी संसद से शुरू होगा और बाद में इसे नए संसद भवन में शिफ्ट किया जाएगा। पहला दिन यानी 18 सितंबर पुराने संसद भवन में कामकाज का आखिरी दिन होगा। वहीं गणेश चतुर्थी के दिन  यानी 19 सितंबर को संसद की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा।

28 मई को पीएम ने किया था उद्घाटन

PM मोदी ने 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन किया था। PM ने सेंगोल को सदन में स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया था। नए संसद भवन में कामकाज शुरू होने के बाद पुरानी इमारत को ‘म्यूजियम ऑफ डेमोक्रेसी’ में बदल दिया जाएगा। नया संसद भवन पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा के तहत बनाया गया है। इस बिल्डिंग को 29 महीने में तैयार किया गया है। इसमें 973 करोड़ रुपए की लागत लगी है। इनॉगरेशन प्रोग्राम के दूसरे सेशन में PM ने 75 रुपए का सिक्का जारी किया था।

कैसा है देश का नया संसद भवन?

नया संसद भवन 64,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, यह एक चार मंजिला बिल्डिंग है। पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। हालांकि, कोरोना की वजह से नए संसद भवन के बनने में देरी हो गई। इसमें 3 दरवाजे हैं, इन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नए लोकसभा में 888 सासंदों के बैठने की क्षमता है। वहीं राज्यसभा में 348 सांसदों के बैठने की क्षमता है। लोकसभा को मोर का आकार दिया गया है, जबकि राज्यसभा को कमल फूल की थीम पर तैयार किया गया है। 95 साल पहले 1927 में मौजूदा संसद भवन को बनाया गया था। सरकार ने मार्च 2020 में संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है और खराब हो रही है। ये भी पढ़ें- VIDEO : नए संसद भवन में PM मोदी का तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ स्वागत, गूंजे ‘मोदी-मोदी, भारत माता, जय श्रीराम और हर-हर महादेव’ के नारे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts