Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Budget 2023 : 2014 से 9 गुना बढ़ा रेलवे का बजट, बुजुर्ग फिर भी खाली हाथ

Budget 2023 : 2014 से 9 गुना बढ़ा रेलवे का बजट, बुजुर्ग फिर भी खाली हाथ
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने रेल बजट के लिए कई अहम घोषणाएं की है। इस बजट में रेलवे मंत्रालय को 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। जो 2013-14 के रेलवे बजट के मुकाबले 9 गुना ज्यादा हैं। हालांकि, इस बजट में सीनियर सिटीजन को लेकर कोई रियायत नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि रेलवे में किराये को लेकर सीनियर सिटीजन को छूट दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वित्त मंत्री ने बताया कि रेलवे में 100 नई योजनाओं की शुरुआत होगी। निजी क्षेत्र की मदद से 100 योजनाओं की पहचान की गई है, जिस पर आगे काम किया जाएगा।

नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ का ऐलान

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे में नई योजनाओं के लिए 75 हजार करोड़ की घोषणा की है। इससे पहले लोकसभा में बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है। पिछले साल 2022-23 में रेलवे के लिए 1.4 लाख करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। https://twitter.com/PIB_India/status/1620667347462934529?s=20&t=4pzo5dwpv6v7nMjboMKHsw

एक साल में दौड़ेगी 75 वंदे भारत!

अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनों के शुरू होने की संभावना है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, इंडियन रेलवे ने बुनियादी ढांचे पर अच्‍छा खर्च किया है। पूंजीगत व्यय में इजाफा हुआ है। इसका मतलब यह है कि रेलवे ने परिसंपत्तियों में वृद्धि की है। जैसे रेलवे स्टेशन का निर्माण या कोई नई ट्रेन।

रेलवे के इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

  • चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल-आर्क रेलवे पुल बनाया जा रहा है। चिनाब नदी रेलवे ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक हिस्सा है। 9.2 करोड़ डॉलर के बजट वाली 1.3 किलोमीटर लंबी यह परियोजना कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेल नेटवर्क के माध्यम से जोड़ेगी। चिनाब रिवर रेलवे ब्रिज एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्च र (इंडिया), वीएसएल इंडिया और दक्षिण कोरिया की अल्ट्रा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी का संयुक्त उपक्रम है।
  • दिल्ली से मेरठ के बीच वर्ष 2025 में रैपिड ट्रेन का परिचालन किया जाना है। इस पूरे रेलवे कॉरिडोर को तीन खंड में पूरा किया जाना है। इसका पहला खंड साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबा है। इस खंड पर रैपिड रेल को मार्च 2023 से यात्रा के लिए शुरू किया जाना है। इस खंड पर ट्रैक बनाने का कार्य पूरा हो गया है।
  • गुजरात के 8 जिलों और दादरा और नगर हवेली से गुजरने वाले समानांतर के साथ-साथ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्षों तक अधर में लटके रहने के बाद, बुलेट ट्रेन परियोजना ने हाल ही में गति पकड़ी है, जिसमें महाराष्ट्र भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना 2027 में पूरी हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए बइरबी-साईरंग नई लाइन रेलवे परियोजना पर काम जारी है। परियोजना के पूरे हो जाने के बाद देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विशेष रूप से मिजोरम में संचार और वाणिज्य के मामले में एक नए युग की शुरूआत होगी। बैराबी-सैरांग परियोजना का लक्ष्य पूर्वोत्तर भारत में अतिरिक्त 51.38 किमी रेलवे ट्रैक बनाना है।
  • भालुकपोंग-तवांग लाइन पूर्वोत्तर के महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जो उस क्षेत्र में सेना की व्यापक जरूरतों को पूरा करेगी, जहां चीन के साथ तनाव बढ़ा हुआ है। प्रस्तावित लाइन में कई सुरंगें होंगी और ये 10,000 फुट से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बनाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Budget 2023 : 47 लाख युवाओं को 3 साल तक मिलेगा स्टाइपेंड, देश भर में बनेंगे 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ये भी पढ़ें- Budget 2023 : महिलाओं को बड़ी सौगात, 2 लाख तक निवेश की छूट; सेविंग स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज ये भी पढ़ें- Budget 2023 : देश में 50 नए एयरपोर्ट खुलेंगे, उड़ान योजना को और बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान ये भी पढ़ें- Budget 2023: मनरेगा को छोड़ा… महंगाई-बेरोजगारी का जिक्र नहीं, बजट पर किसने क्या दी प्रतिक्रिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts