पेरिस। पेरिस ओलिंपिक में छठवें दिन भारत की झोली में तीसरा मेडल आ गया है। शूटिंग में पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है। तीन सीरीज के बाद स्वप्निल ने 451.4 का स्कोर किया। पेरिस ओलंपिक में भारत का ये तीसरा मेडल है और तीनों ही अब तक शूटिंग में आए हैं। इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था।
स्वप्निल ने 2015 में जीता था गोल्ड
स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वे तुगलकाबाद में 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे बड़े शूटरों को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने X पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- "स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए आपको बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुश है।''
भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट
भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल |
मेडल |
इवेंट |
ओलंपिक सीजन |
नॉर्मन प्रिचर्ड* |
सिल्वर |
पुरुषों की 200 मीटर रेस |
पेरिस 1900 |
नॉर्मन प्रिचर्ड** |
सिल्वर |
पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) |
पेरिस 1900 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
एम्स्टर्डम 1928 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
लॉस एंजिल्स 1932 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
बर्लिन 1936 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
लंदन 1948 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
मेलबर्न 1956 |
केडी जाधव |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती |
हेल्सिंकी 1952 |
भारतीय हॉकी टीम |
सिल्वर |
पुरुष हॉकी |
रोम 1960 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
टोक्यो 1964 |
भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
मेक्सिको सिटी 1968 |
भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
म्यूनिख 1972 |
भारतीय हॉकी टीम |
गोल्ड |
पुरुष हॉकी |
मास्को 1980 |
लिएंडर पेस |
ब्रॉन्ज |
पुरुष एकल टेनिस |
अटलांटा 1996 |
कर्णम मल्लेश्वरी |
ब्रॉन्ज |
भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा |
सिडनी 2000 |
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ |
सिल्वर |
पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग |
एथेंस 2004 |
अभिनव बिंद्रा |
गोल्ड |
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
बीजिंग 2008 |
विजेंदर सिंह |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) |
बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार |
ब्रॉन्ज |
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
बीजिंग 2008 |
सुशील कुमार |
सिल्वर |
पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती |
लंदन 2012 |
विजय कुमार |
सिल्वर |
पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग |
लंदन 2012 |
साइना नेहवाल |
ब्रॉन्ज |
महिला एकल बैडमिंटन |
लंदन 2012 |
मैरी कॉम |
ब्रॉन्ज |
महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी |
लंदन 2012 |
योगेश्वर दत्त |
ब्रॉन्ज |
पुरुष 60 किग्रा कुश्ती |
लंदन 2012 |
गगन नारंग |
ब्रॉन्ज |
10 मीटर एयर राइफल शूटिंग |
लंदन 2012 |
पीवी सिंधु |
सिल्वर |
महिला एकल बैडमिंटन |
रियो 2016 |
साक्षी मलिक |
ब्रॉन्ज |
महिला 58 किग्रा कुश्ती |
रियो 2016 |
मीराबाई चानू |
सिल्वर |
महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) |
टोक्यो 2020 |
लवलीना बोरगोहेन |
ब्रॉन्ज |
महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंंग (64-69 किग्रा) |
टोक्यो 2020 |
पीवी सिंधु |
ब्रॉन्ज |
महिला एकल बैडमिंटन |
टोक्यो 2020 |
रवि कुमार दहिया |
सिल्वर |
पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती |
टोक्यो 2020 |
भारतीय हॉकी टीम |
ब्रॉन्ज |
पुरुष हॉकी |
टोक्यो 2020 |
बजरंग पुनिया |
ब्रॉन्ज |
पुरुष 65 किग्रा कुश्ती |
टोक्यो 2020 |
नीरज चोपड़ा |
गोल्ड |
पुरुषों का भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) |
टोक्यो 2020 |
मनु भाकर |
ब्रॉन्ज |
वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल |
पेरिस 2024 |
सरबजोत सिंह |
ब्रॉन्ज |
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड |
पेरिस 2024 |
स्वप्निल कुसाले |
ब्रॉन्ज |
50 मीटर राइफल (पुरुष ) |
पेरिस 2024 |
|
|
|
|