PlayBreaking News

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक का दूसरा दिन... गोल्ड के लिए उतरेंगी भारतीय शूटर मनु भाकर, अपने अभियान की शुरुआत करेंगी सिंधु

Follow on Google News
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलिंपिक का दूसरा दिन... गोल्ड के लिए उतरेंगी भारतीय शूटर मनु भाकर, अपने अभियान की शुरुआत करेंगी सिंधु
स्पोर्ट्स डेस्क। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलिंपिक का आज (28 जुलाई) दूसरा दिन है। भारतीय खिलाड़ी आज टीम बैडमिंटन, निशानेबाजी, रोइंग, टेबल टेनिस और स्विमिंग में दम दिखाएंगे। इस दौरान सारी निगाहें मनु भाकर पर होंगी, जो 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगी। इसके अलावा पीवी सिंधु अपने ओलिंपिक अभियान की शुरुआत भी रविवार को ही करेंगी।

मेडल टैली की ताजा स्थिति

पहले दिन की समाप्ति के बाद मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया टॉप रहा। ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल्ड समेत पांच पदक जीते हैं। इसके बाद चीन और यूएसए क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने पहले दिन कोई मेडल नहीं जीता। मेजबान फ्रांस चौथे और बेल्जियम पांचवें स्थान पर है।

दूसरे दिन भारत का कार्यक्रम

बैडमिंटन

  • दोपहर 12:50 बजे- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधु बनाम एफएन अब्दुल रज्जाक (मालदीव)
  • रात 8.00 बजे- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणॉय बनाम फैबियान रोथ (जर्मनी)

निशानेबाजी

  • दोपहर 12.45 बजे- महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: इलावेनिल वलारिवन
  • दोपहर 2.45 बजे- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह और अर्जुन बाबुता
  • दोपहर 3.30 बजे से- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल: मनु भाकर

नौकायन

  • दोपहर 1.18 बजे- पुरुष एकल स्कल (रेपेचेज दो): बलराज पंवार

टेबल टेनिस

  • दोपहर 12.15 बजे-  महिला एकल (दूसरा दौर): श्रीजा अकुला बनाम क्रिस्टीना कालबर्ग (स्वीडन)
  • दोपहर 12.15 बजे- महिला एकल (दूसरा दौर): मनिका बत्रा बनाम अन्ना हर्से (ग्रेट ब्रिटेन)
  • दोपहर 3.00 बजे-  पुरुष एकल (दूसरा दौर): शरत कमल बनाम डेनी कोजुल (स्लोवेनिया)

तैराकी

  • दोपहर 3.16 बजे- पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक (हीट 2): श्रीहरि नटराज
  • दोपहर 3.30 बजे- महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट 1): धीनिधि देसिंगु

तीरंदाजी

  • शाम 5.45 बजे से-  महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी) बनाम फ्रांस/नीदरलैंड
  • शाम 7.17 बजे - महिला टीम- सेमीफाइनल
  • रात 8.18 बजे- महिला टीम- मेडल राउंड के मैच

पहले दिन इन खेलों में रहा भारत का अच्छा प्रदर्शन

  1. मनु भाकर वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचीं।
  2. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने पहला मैच जीता।
  3. चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी ने बैडमिंटन की मेन्स डबल्स प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल की।
  4. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।
  5. हरमीत देसाई ने टेबल टेनिस में अपना पहला मैच जीता।
  6. बॉक्सिंग में प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के अंतिम-16 में जगह बनाई।

भारत के ओलिंपिक मेडलिस्ट की पूरी लिस्ट

भारतीय ओलंपिक मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट, भारत ने ओलिंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो में जीते थे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 मेडल जीते थे। यह भारत का ओलिंपिक इतिहास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। साल 1900 के ओलिंपिक से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलिंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं।
एथलीट/खेल मेडल इवेंट ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम स‍िल्वर पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
ये भी पढ़ें- भारत ने 43 रन से जीता पहला टी-20, श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts