राष्ट्रीय

चक्रवात ‘Asani’ को लेकर हाईअलर्ट : अंडमान-निकोबार पहुंचा साल का पहला Cyclone, तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू

आसनी चक्रवात को लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान आसनी आज अंडमान-निकोबार के तट से टकराएगा। तबाही की आशंका को देखते हुए कम से कम नुकसान के लिए प्रशासन ने तैयारियां भी सुनिश्चित कर ली हैं।

तूफानी हवाएं और भारी बारिश शुरू

इंडियन कोस्ट गार्ड ने बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप पर सभी नाविकों और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच चलने वाले सभी जहाजों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। अंडमान निकोबार द्वीप पर तूफानी हवाएं और भारी बारिश जारी है।

साथ ही अगर कोई यात्री इस तूफान में फंसते हैं तो उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर 1-800-345-2714 जारी किया गया है।

साल का पहला चक्रवात

मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 2022 के पहले साइक्लोन को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने कहा था कि साल का पहला चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक चक्रवर्ती तूफान का रूप ले सकता है।

आज चक्रवाती तूफान में बदलेगा आसनी

विभाग ने बताया, ‘अंडमान-निकोबार के बाद इसकी उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। 20 मार्च को इसकी इंटेंसिटी कम होगी, जबकि 21 मार्च को यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें- Weather Update : दस्तक देने वाला है साल का पहला चक्रवात, मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी

मार्च में 132 साल में एक भी ट्रॉपिकल साइक्लोन इस क्षेत्र में नहीं आया

IMD के एक अधिकारी के मुताबिक, जलवायु की दृष्टि से मार्च चक्रवात का मौसम नहीं है। साल 1891-2022 के बीच मार्च के महीने में अब तक सिर्फ 8 साइक्लोन (अरब सागर में दो और बंगाल की खाड़ी में 6) बने हैं। उन्होंने कहा कि आसनी चक्रवात मार्च महीने में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से टकराने वाला पहला ट्रॉपिकल साइक्लोन चक्रवात बन सकता है। मार्च में पिछले 132 साल में एक भी ट्रॉपिकल साइक्लोन इस क्षेत्र में नहीं आया है।

हाई अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग

केंद्र सरकार ने कहा है कि चक्रवात असनी के कारण उत्पन्न किसी भी अकस्मात स्थिति से निपटने के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की कई टीमों को पोर्ट ब्लेयर में तैनात किया गया है। भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और इंडियन कोस्ट गार्ड भी स्टैंडबाय पर हैं। इसके अलावा, मछली पकड़ने, पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को रोक दिया गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button