🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

पाकिस्तानी भी मानते हैं कि टू नेशन थ्योरी बुरा विचार था

भोपाल लिटरेचर फेस्ट : पाकिस्तान में भारत के पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने वहां के हालात पर की चर्चा
Follow on Google News
पाकिस्तानी भी मानते हैं कि टू नेशन थ्योरी बुरा विचार था

भोपाल। भारतीय राजनयिक को इस्लामाबाद के एक सीमित क्षेत्र से बाहर जाने के लिए भी पाकिस्तान सरकार से अनुमति लेनी होती है। दरअसल, इंडियन डिप्लोमेट्स सिर्फ इस्लामाबाद में ही तयशुदा जगहों पर जा सकते हैं। देश के बाकी हिस्सों की बात तो छोड़ दें। यह बात पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया ने भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी किताब ‘एंगर मैनेजमेंट: द ट्रबल्ड डिप्लोमैटिक रिलेशनशिप बिटवीन इंडिया एंड पाकिस्तान’ पर चर्चा में कही। उन्होंने बताया, पाकिस्तान में भी अब कहा जा रहा है कि टू नेशन थ्योरी एक बुरा विचार था। भारत- पाक दो देश बनने के अलावा प्रिंसस्तान का भी विचार था, जिसमें भोपाल भी शामिल था।

पाकिस्तान के हालात पर बिसारिया ने बताया कि बतौर हाई कमिश्नर मैं एक दिन पंजा साहिब सिख तीर्थयात्रियों से मिलने के लिए नियमानुसार अनुमति लेकर कार से निकला। मैं आधी दूरी तक जा चुका था कि कॉल आया कि आपको वापस लौटना होगा, क्योंकि परमिशन वापस ले ली गई है। मैंने कहा क्यों? तो जवाब मिला कि वहां कई मिलिटेंट सिख कनाडा से आए हैं। उन्होंने भारतीय राजनयिक के यहां आने के विचार पर नाराजगी जताई है।

वास्तव में आईएसआई और खालिस्तानियों के बीच मजबूत गठजोड़ है और वे अक्सर पाकिस्तान में आते हैं। बिसारिया ने कहा कि अगर मैं भारत और पाकिस्तान को कोई सलाह दे सकता, तो पाकिस्तान से कहता कि खुद को आप एक सामान्य देश बनाएं। वहीं, भारत को पाकिस्तान को लेकर एक्टिव डिफेंस व रचनात्मक पॉलिसी बनानी चाहिए और संवाद कायम रखना होगा। वहां की आर्मी व जनता के साथ इंगेजमेंट रखना होगा। जिसकी अभी कमी है, क्योंकि आर्मी ही पाकिस्तान का पॉवर सेंटर है।

बालाकोट स्ट्राइक ने पाक को चौंका दिया था...

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान सोच रहा था कि भारत प्रतिक्रिया जरूर देगा, लेकिन इंडियन एयरफोर्स ने जैसा सरप्राइज पाकिस्तान को दिया उसका उन्हें भी अंदाजा नहीं था। यह भारतीय वायु सेना का 1971 युद्ध के बाद पहला हमला था, जिसमें उसने इंटरनेशनल ब्राउंडी क्रॉस की। अब पाकिस्तान को अफगान बॉर्डर से ज्यादा खतरा है। आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान लंबे समय से पाक के लिए सिरदर्द बना हुआ है। यह वहां की सेना के लिए चुनौती है।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts