Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : पाकिस्तान में महिला की 'ड्रेस' पर भड़क उठी भीड़, होटल में लोगों ने चारों ओर से घेरा; वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है मामला

VIDEO : पाकिस्तान में महिला की 'ड्रेस' पर भड़क उठी भीड़, होटल में लोगों ने चारों ओर से घेरा; वायरल हो रहा वीडियो, जानें क्या है मामला
लाहौर। पाकिस्तान से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। यहां लाहौर में एक महिला की कुर्ती को देख लोग आग-बबूला हो उठे। लोग महिला की कुर्ती को देख इतने भड़क उठे कि उसे मारने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और लोगों से बचाया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

लोगों ने कहा - लड़की को मौत की सजा दो

घटना लाहौर के इछरा मार्केट की है। यहां एक रेस्टोरेंट में कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों ने महिला की ड्रेस देखी जिसमें कुछ शब्द लिखे हुए थे। बता दें कि, महिला ड्रेस पहनकर अपने पति के साथ बाजार में निकली थी। जिसके बाद बाजार में मौजूद भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। उसे चारों ओर से घेर लिया। लोगों ने ड्रेस पर लिखे शब्दों को कुरान की आयतें समझ लिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को घेर लिया और गाली देने लगे।

लोग बोले- इस्लाम धर्म का उड़ाया मजाक

लोगों का कहना था कि, महिला के कपड़ों पर कुरान की पवित्र आयतें लिखी हैं। ये इस्लाम धर्म का मजाक है। इसके लिए महिला ने ईशनिंदा की है, उसे मौत की सजा देनी चाहिए।

महिला पुलिस ने सुलझाया मामला

इसके बाद लोग उससे कुर्ता उतारने के लिए कहने लगे। उसे गालियां देते हुए जान से मारने की कोशिश करने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ASP सैयदा शहरबानो नकवी ने लोगों से महिला को बचाया। बता दें कि इस घटना की जानकारी पंजाब पुलिस ने 25 फरवरी को दी।

महिला ने मांगी माफी

ASP सैयदा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने जो कपड़े पहने थे, उसमें अरबी के साधारण शब्द थे। इसमें आयतें नहीं लिखी थीं। इसी के साथ मामला शांत होने के बाद महिला ने मौलवियों के सामने माफी मांगी। साथ ही कहा कि उसका इरादा किसी को नाराज करना नहीं था और आगे से वो इस तरह के कपड़े नहीं पहनेगी। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1762041552782663863?s=20[/embed]

ASP सैयदा को वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ASP सैयदा उस महिला को बचाती दिख रही हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। इसी के साथ महिला को हिंसक भीड़ से बचाने के लिए लोगों ने ASP को वीरता का पुरस्कार से सम्मानित की बात कही है। पंजाब पुलिस ने प्रतिष्ठित कायद-ए-आजम पुलिस मेडल (QPM) के लिए उनके नाम की सिफारिश की है। यह पाकिस्तान के पुलिस विभाग में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार माना जाता है। ये भी पढ़ें- फलस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts