Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pakistan News : खैबर पख्तूनख्वा की सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों का हमला, तीन की मौत

Pakistan News : खैबर पख्तूनख्वा की सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों का हमला, तीन की मौत
पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला कर कम से कम तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमले में दो लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगते डिखान जिले में मंगलवार को अबा शहीद जांच चौकी पर हमला किया।

खोज अभियान में शव हुए बरामद

पुलिस ने कहा कि हमले में दो मजदूरों और एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। उसने बताया कि ‘थर्मल विजन कैमरों' के जरिए आतंकवादियों की मौजूदगी देखी गई। खोज अभियान के दौरान बुधवार को शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, हमले में दो मजदूर जख्मी हुए हैं, जिन्हें डेरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रतिबंधित समूह पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के साथ 2022 में सरकार का संघर्ष विराम खत्म होने के बाद से मुल्क में सुरक्षा कर्मियों पर हमले बढ़े हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा में साल 2023 में ही 300 से ज्यादा हमले किए गए हैं और ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है, जिसकी स्थापना 2007 में हुई थी। ये भी पढ़ें- US Strikes : अमेरिका ने इराक पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, ईरान समर्थित मिलिशिया के तीन ठिकाने तबाह
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts