Pakistan News : बलूचिस्तान में काम पर जा रहे मजदूरों के वाहन में बम विस्फोट, 11 की मौत

Pakistan News : बलूचिस्तान में काम पर जा रहे मजदूरों के वाहन में बम विस्फोट, 11 की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर बम विस्फोट की खबर सामने आई है। कोयला खनिकों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया। इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका हरनोई इलाके में हुआ है। मरने वालों में सभी मजदूर हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाका किसने किया ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के क्वेटा शहर के हरनई में मजदूर बस से कोयला खदानों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक आईईडी बम फट गया। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका किसने किया और क्यों इस बात की अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

नवंबर 2024 में हुई थी 20 लोगों की मौत

9 नवंबर 2024 को क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ था। इस धमाके में करीब 20 लोगों की मौत हो गई। इसे आत्मघाती हमला बताया गया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगातार उबाल बना हुआ है। साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक, 2024 में पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों में 524 नागरिकों की मौत हो गई। इस साल अब तक आतंकी हमलों में 30 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

अब तक हुए विस्फोट में IED का इस्तेमाल

पाकिस्तान में अब तक जितने भी बम धमाके हुए हैं उनमें IED का इस्तेमाल किया गया है। आईईडी की व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान में भी सवाल उठते रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts