Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

Pakistan में फूटा महंगाई का बम ! लाहौर में 400 रुपए दर्जन मिल रहे अंडे, प्याज 200 के पार; चिकन के दाम उड़ा देंगे होश

Follow on Google News
Pakistan में फूटा महंगाई का बम ! लाहौर में 400 रुपए दर्जन मिल रहे अंडे, प्याज 200 के पार; चिकन के दाम उड़ा देंगे होश
लाहौर। पाकिस्तान की महंगाई आग की तरह फैल रही है। पाकिस्तान में कुछ ही दिनों में आम चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में पाकिस्तान में हालात बदतर होते जा रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 जनवरी को लाहौर पंजाब में एक दर्जन अंडों की कीमत 400 पाकिस्तानी रुपए है। वहीं, प्याज के दाम 250 रुपए किलो बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों का महंगाई की वजह से दिवाला निकल चुका है।

पाकिस्तान में चिकन की कीमतों ने उड़ाए होश

पाकिस्तान में प्याज और चिकन के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार ने प्याज की कीमत 175 पाकिस्तानी रुपए प्रति किलो तय की हुई है, लेकिन बाजार में ये लगभग 100 रुपए ज्यादा की कीमत पर बिक रही है। वहीं, चिकन की कीमत 615 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, खाने-पीने की चीजें पाकिस्तान में इसलिए महंगी हुई हैं, क्योंकि स्थानीय प्रशासन की तरफ से दर सूची सही से लागू नहीं की गई।  गौरतलब है कि भारत के मुकाबले पाकिस्तानी मुद्रा बेहद कमजोर है। भारत के एक रूपए की एक्सचेंज दर पाकिस्तानी मुद्रा में  3 रूपए 35 पैसे है।

पाकिस्तान में जरूरी चीजों के दाम

  • दूध – 200 रुपए प्रति लीटर
  • आटा – 140 प्रति किलो
  • टमाटर – 150 प्रति किलो
  • प्याज – 250 प्रति किलो
  • अंडे – 400 एक दर्जन
  • चीनी – 147 प्रति किलो
  • चिकन – 615 प्रति किलो
  • मटन – 1500 प्रति किलो

कर्ज में डूबा पाकिस्तान

पिछले साल नवंबर के आखिर तक कुल कर्ज 63,399 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
  • घरेलू कर्ज - 40.956 लाख करोड़
  • अंतर्राष्ट्रीय कर्ज - 22.434 लाख करोड़
  • पाकिस्तान का कुल कर्ज - 63,399 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए है।

पाक इकोनॉमिक कोर्डिनेशन कमेटी ने दिए मदद के निर्देश

इन हालातों के बीच पाकिस्तान की इकोनॉमिक कोर्डिनेशन कमेटी ने वहां की नेशनल प्राइस मॉनिटरिंग कमेटी को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि, वो लोकल प्रशासन से रोजमर्रा की चीजों के दाम कंट्रोल करने में मदद करे।

विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट

विश्व बैंक ने हाल ही में जारी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान में आर्थिक विकास कुछ ज्यादा खास नहीं हो रहा है। पाकिस्तान में लगातार आर्थिक संकट बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके लिए पाकिस्तान तरह-तरह के उपाय कर रहा है। इसके बाद भी मुल्क महंगाई की मार से निकल नहीं पा रहा है। आर्थिक संकट की वजह से पाकिस्तान अपने साथी देशों से बहुत पीछे हो गया है।

IMF करेगा 70 करोड़ डॉलर की मदद

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि वह पाकिस्तान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की मदद करेगा। IMF ने अपने बयान में बताया कि बोर्ड के फैसले से पाकिस्तान को दिए गए कुल लोन की वैल्यू 1.9 अरब डॉलर हो जाएगी। ये भी पढ़ें - कोरोना वैरिएंट का पता लगाने में मदद करेगा AI मॉडल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts