Pakistan Election Results 2024 : इस्लामाबाद में धारा 144 लागू, इमरान समर्थित उम्मीदवारों ने नवाज की पार्टों को पीछे छोड़ा, PTI का गठबंधन सरकार बनाने से इंकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नजीते आना शुरू होने गए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 265 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, बाकी सीटें रिजर्व हैं। यहां मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच मुकाबला है- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार देश भर के कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार देश भर के कई निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।
पाकिस्तान रिजल्ट अपडेट्स....
पाकिस्तान इलेक्शन कमीशन ने अब तक 265 में से 139 सीट के रिजल्ट घोषित किए
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) – 55 पाकिस्तान मुस्लीम लीग (PML-N) – 43 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) - 35पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
इमरान-नवाज की पार्टी ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने शुक्रवार को देश के आम चुनावों में जीत का दावा किया और पार्टी पर नतीजों में हेरफेर करने के लिए चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी करने का आरोप लगाया। उधर, 'पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज' (पीएमएल-एन) ने भी चुनाव में जीत का दावा किया है।बलूचिस्तान की एक भी सीट पर नतीजे घोषित नहीं
वोटिंग के 22 घंटे बाद भी बलूचिस्तान की एक भी संसदीय सीट के नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। बता दें कि बलूचिस्तान में नेशनल असेंबली की 16 सीटें हैं, यहां 8 फरवरी को हुई वोटिंग के दौरान कई धमाके हुए थे, जिसमें 2 बच्चों की मौत हुई थी।
PTI बोली- गठबंधन नहीं करेंगे
PTI के चेयरमैन गौहर अली खान ने कहा- वो किसी पार्टी से गठबंधन के लिए संपर्क में नहीं हैं। गौहर ने मीडिया से कहा- PTI नेशनल असेंबली की 150 सीटें जीतेगी, हम बहुमत हासिल करेंगे। केंद्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए PPP और PML-N के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है, क्योंकि शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव में आगे चल रहे हैं।सड़क पर उतरे इमरान के समर्थक
पाकिस्तान के चुनाव और मतगणना में धांधली के आरोप लग रहे हैं। इमरान खान के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए।
नवाज शरीफ लाहौर से जीते
लाहौर की NA-130 सीट से PML-N के मियां मुहम्मद नवाज शरीफ ने 1,71,024 वोटों के साथ चुनाव जीता। उनके खिलाफ PTI समर्थक यासमीन रशीद चुनाव लड़ रही थीं। दोनों के बीच 55,981 वोटों का अंतर रहा।जहांगीर खान तरीन हारे
9 मई को हुई हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी इश्तेखाम-ए-पाकिस्तान बनाने वाले जहांगीर खान तरीन पंजाब की एनए 149 सीट से हार गए हैं।PTI चेयरमैन गौहर अली खान जीते
बुनेर सीट से PTI के चेयरमैन गौहर अली खान जीत गए हैं। बता दें कि वह इमरान खान के वकील हैं।
मरियम नवाज ने किया सरकार बनाने का दावा
पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि पंजाब में भी पीएमएल-एन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल और इंटरनेट सेवा के बंद होने की वजह से परिणाम जानने में दिक्कत हो रही है।क्या है बहुमत का आंकड़ा ?
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 336 सीट में से 266 पर मतदान करवाया गया है। जो पार्टी 133 सीट जीच लेगी सरकार उसकी बनेगी। रुझानों की मानें तो PML-N 293 पर आगे चल रही है। वहीं, इमरान खान के उम्मीदवार 115 सीटों पर आगे हैं। बिलावट भुट्टो की PPP 130 सीटों पर आगे चल रही है।
PML-N की मरियम नवाज पंजाब की PP -159 से जीतीं
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और PML-N की मरियम नवाज ने लाहौर में पंजाब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (PP -159) में जीत हासिल की। उन्हें 23,598 वोट मिले।मनसेहरा सीट से नवाज शरीफ हारे
PML-N के नवाज शरीफ मनसेहरा सीट से हार गए हैं। यहां निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप ने जीत हासिल की। शहजादा गस्तासाप को 74,713 वोट मिले जबकि नवाज को 63,054 वोट मिले। नवाज ने मनसेहरा और लाहौर सीट से नामांकन भरा था। इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक, PTI समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर ने NA-121 लाहौर में 78,703 वोटों से जीत हासिल की।











