Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को विस्फोट हो गया। इस दौरान 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह नौ बजे पेशावर के लिए रवाना होने वाली जफर एक्सप्रेस के प्रस्थान के लिए यात्री जब प्लेटफॉर्म पर खड़े थे तभी एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। देखें VIDEO...

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली

पुलिस ने पुष्टि की कि विस्फोट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां उस समय काफी यात्री मौजूद थे। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बचाव और कानून प्रवर्तन टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और घायलों तथा मृतकों को क्वेटा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद, अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया और इस संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों को बुलाया गया। सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार पीड़तिों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से 46 को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। एसएसपी ऑपरेशन मुहम्मद बलूच ने आशंका जतायी कि प्रारंभिक जांच में यह एक आत्मघाती बम विस्फोट हो सकता है।

बलूचिस्तान के सीएम ने की हमले की निंदा

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की, तत्काल जांच के आदेश दिए और घटना को निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाला एक भयानक कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी आम नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं और उन्होंने कसम खाई कि जिम्मेदार लोगों किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने पुष्टि की कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्टेशन को सुरक्षित कर लिया है, जबकि बम निरोधक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई कर रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts