Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और अश्विन को मिला पद्मश्री

Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण और अश्विन को मिला पद्मश्री
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में वर्ष 2025 के लिए चुनी गई 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी, जिनके पहले चरण में 04 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। बाकी पुरस्कारों का वितरण एक अलग समारोह में किया जाएगा।

पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण

समारोह में कला, चिकित्सा, खेल, उद्योग और साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता एस अजीत कुमार और प्रसिद्ध निर्देशक शेखर कपूर को पद्म भूषण से नवाजा गया। वहीं, लोकप्रिय गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया, जिसे उनकी पत्नी फरीदा उधास ने ग्रहण किया।

महिलाओं और प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान

इस बार के पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही, 10 पुरस्कार विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), प्रवासी भारतीय मूल (PIO) और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कैटेगरी से जुड़े व्यक्तियों को भी दिए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार वितरण के बाद कहा कि पद्म पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, उत्कृष्टता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणा का प्रतीक हैं।

पद्म विभूषण से सम्मानित प्रमुख हस्तियां

  1. सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
  2. वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  3. गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डी. नागेश्वर रेड्डी
  4. मलयालम लेखक और फिल्म निर्देशक एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियां

  1. नंदमुरी बालकृष्ण — कला (आंध्र प्रदेश)
  2. विनोद कुमार धाम — विज्ञान और इंजीनियरिंग (अमेरिका)
  3. सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) — सार्वजनिक मामले (बिहार)
  4. शेखर कपूर — कला (महाराष्ट्र)
  5. पी. आर. श्रीजेश — खेल (केरल)
  6. एस. अजित कुमार — कला (तमिलनाडु)
  7. पंकज पटेल — व्यापार और उद्योग (गुजरात)
  8. पंकज उधास (मरणोपरांत) — कला (महाराष्ट्र)
  9. राम बहादुर राय — साहित्य एवं पत्रकारिता (उत्तर प्रदेश)
  10. साध्वी ऋतंभरा — सामाजिक कार्य (उत्तर प्रदेश)

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियां

  • लीबिया लोबो सरदेसाई — सामाजिक कार्य, गोवा स्वतंत्रता आंदोलन (गोवा)
  • डॉ. विजयलक्ष्मी देशमाने — चिकित्सा (कर्नाटक)
  • डॉ. सत्यपाल सिंह — खेल (पैरा एथलेटिक्स कोच, हरियाणा)
  • भाई हरजिंदर सिंह — कला (रागी व शबद गायक, पंजाब)
  • भीमाव्वा डोड्डाबलप्पा शिलेक्यथारा — कला (कठपुतली, कर्नाटक)
  • जसपिंदर नरूला — कला (गायन, महाराष्ट्र)
  • स्टीफन नैप — साहित्य और शिक्षा (वैदिक संस्कृति, अमेरिका)
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ — साहित्य और शिक्षा (वैदिक ज्योतिष, उत्तर प्रदेश)
  • हृदय नारायण दीक्षित — साहित्य और शिक्षा (उत्तर प्रदेश)
  • रविचंद्रन अश्विन — खेल (क्रिकेट, तमिलनाडु)
  • शेखा अली अल-जबर अल-सबा — चिकित्सा (योग शिक्षा, कुवैत)
  • अरुंधति भट्टाचार्य — व्यापार और उद्योग (बैंकिंग, पश्चिम बंगाल)
  • पवन कुमार गोयनका — व्यापार और उद्योग (महाराष्ट्र)
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts