ग्वालियरमध्य प्रदेश

दर्दनाक दास्तां: 14 साल की लड़की से चचेरे भाई और उसके 4 दोस्तों ने 8 महीने तक गैंगरेप किया, बच्ची हुई तो कुएं में फेंका

लड़की को नवजात बच्ची की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद सामने आई चौंकाने वाली घटना

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की लड़की ने उसका चचेरा भाई और उसके 4 दोस्त 8 महीने से गैंगरेप कर रहे थे। लड़की ने नवजात बच्ची को जन्म दिया तो उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने बच्ची की हत्या करने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ये चौंकाने वाले पूरे मामले का खुलासा हो सका। आरोपियों के खिलाफ (पॉक्सो एक्ट) के तहत केस करके गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, बीते रविवार को पुलिस ने लड़की को अपने एक दिन पहले जन्मे बच्चे को कुएं में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसके चचेरे भाई (21 साल) ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर कई बार रेप किया। सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर 2020 में चचेरे भाई ने रेप किया। उसके बाद अपने 4 दोस्तों को लेकर घर आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।इसके अलावा लड़की के नवजात बच्चे को मारने में भी मदद की। लड़की की मां की 3 साल पहले मौत हो गई थी। जबकि पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। लड़की घर में अकेली रहती है। आरोपी चचेरे भाई का घर भी बगल में ही है।

सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को चाकू मारे, फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गया

दो दिन पहले एक कुएं में बच्ची मिली थी। पता चला कि 14 साल की लड़की ने उसे जन्म दिया था। पुलिस ने लड़की को धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लड़की ने उसके साथ गैंगरेप होना बताया। उसके साथ अक्टूबर 2020 से मई 2021 के बीच 5 लोगों ने कई बार रेप किया। लड़की को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद बाल गृह भेज दिया। -रघुवंश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक, अशोकनगर

छोलाछाप ने अबॉर्शन के लिए गोलियां दीं, मगर प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई

लड़की का कहना था कि एक दिन जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने चचेरे भाई से कहा कि वो प्रेग्नेंट हो सकती है। इसके बाद आरोपी भाई उसे एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। वहां प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई और अबॉर्शन के लिए गोलियां भी दीं। लेकिन, लड़की ने प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया और अपने भाई के साथ मिलकर नवजात बच्चे को कुएं में फेंक दिया।

ग्वालियर में 13 साल की लड़की से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों को पता चला

संबंधित खबरें...

Back to top button