PlayBreaking News

असम पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के स्वागत में गुवाहाटी में जले एक लाख दीये

Follow on Google News
असम पहुंचे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के स्वागत में गुवाहाटी में जले एक लाख दीये
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी शनिवार शाम को पहुंचे। गुवाहाटी के एलजीबीआई हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया गया। वहीं गुवाहाटी की जनता ने 1 लाख दीये जलाकर स्वागत किया है। इसका वीडियो मुख्यमंत्री ने एक्स पर शेयर किया है। पीएम असम दौरे के दौरान वह भाजपा की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और करीब 11,600 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे कामाख्या मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए मां कामाख्या दिव्य परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1753798326019846174[/embed]

मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री रात को भाजपा की प्रदेश कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और पार्टी के मामलों पर चर्चा करेंगे। मोदी रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे खानपाड़ा में वेटरनरी कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और वहां से कई राज्य और केंद्रीय परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 498 करोड़ रुपए की मां कामाख्या दिव्य परियोजना (मां कामाख्या पहुंच गलियारा), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डा टर्मिनल से 6 लेन की सड़क (358 करोड़ रुपये), नेहरू स्टेडियम को फीफा मानक वाले फुटबॉल स्टेडियम के रूप में उन्नत करना (831 करोड़ रुपए) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की रखेंगे नींव

प्रधानमंत्री असम माला सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे। इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल बनाए जाएंगे और इसमें कुल 3,444 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके अलावा, मोदी गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की एक नई एकीकृत इमारत की भी नींव रखेंगे जिसे 3,250 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। वह प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की भी नींव रखेंगे जिसे 578 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा और वह गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधाशिला रखेंगे। इसके अलावा, मोदी विश्वनाथ चरियाली से गोहपुर तक 1,451 करोड़ रुपए की लागत वाली चार लेन की नवनिर्मित सड़क का भी उद्घाटन करेंगे और दोलाबाड़ी से जमुगुड़ी तक 592 करोड़ रुपए की लागत से बनी एक अन्य चार लेन की सड़क का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी रविवार को कार्यक्रम के बाद दिल्ली लौटेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts