PlayBreaking News

जिंदगी के 20 मिनट कम कर देती है एक सिगरेट, महिलाओं के लिए भी खतरनाक

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने चेन स्मोकर्स को किया अलर्ट
Follow on Google News
जिंदगी के 20 मिनट कम कर देती है एक सिगरेट, महिलाओं के लिए भी खतरनाक

लंदन। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, जिसके कारण हर साल दुनियाभर में 80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। औसतन एक भारतीय एक दिन में लगभग 5-6 सिगरेट पीता है। हालांकि, हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में इस बुरी आदत से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शोध में दावा किया गया है कि धूम्रपान करने वालों द्वारा पी गई हर एक सिगरेट जीवन से 20 मिनट कम कर सकती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के अध्ययन के अनुसार, एक सिगरेट पीने से पुरुषों के जीवन से औसतन 17 मिनट और महिलाओं के जीवन से 22 मिनट कम हो जाते हैं। यह आंकड़े पिछले अनुमानों से कहीं अधिक हैं, जिसमें एक सिगरेट से जीवन के 11 मिनट कम होने की बात कही गई थी।

बता दें, स्मोकिंग के कारण दुनियाभर में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोग बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सिगरेट की वजह से हर साल 10 में से 3 लोगों की मौत होती है। ब्रिटेन में ही लगभग 80 हजार लोग हर साल सिगरेट की वजह से मरते हैं। ब्रिटेन में जितनी मौतें कैंसर से होती हैं, उनमें से एक- चौथाई का कारण सिगरेट है।

मौत का एस्केलेटर है सिगरेट, इसलिए छोड दें

लंदन के शोधकर्ताओं के अनुसार सिगरेट की वजह से कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो 40 की उम्र भी पार नहीं कर पाते। धूम्रपान करने वालों की आदतें, सिगरेट का ब्रांड, कश की संख्या और कितनी गहराई तक सांस लेते हैं, ये अलग-अलग हो सकते हैं। ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री एंड्रयू ग्वेने ने इसे एक जानलेवा और महंगी आदत बताते हुए कहा कि नए साल के मौके पर धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लेने का यह सही समय है। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्र में स्मोकिंग छोड़ सकते हैं। ये मौत का एस्केलेटर है, जितनी जल्दी छोड़ेंगे, लंबा जीवन जीएंगे।

यूं छोड़ सकते हैं धूम्रपान

  • एनएचएस क्विट स्मोकिंग ऐप: यह ऐप स्मोकर को धूम्रपान छोड़ने में मदद करने के लिए कई तरह की टिप्स और सलाह देता है।
  • ऑनलाइन पर्सनल क्विट प्लान: यह एक व्यक्तिगत योजना है जो स्मोकर को धूम्रपान छोड़ने में मदद करती है।
  • डॉक्टर से सलाह लें: स्मोकर अपने डॉक्टर से धूम्रपान छोड़ने के लिए दवाएं या अन्य उपचार के बारे में पूछ सकते हैं।

ब्रिटेन की एनएचएस क्विट स्मोकिंग ऐप से करती है मदद : ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने क्विट स्मोकिंग ऐप और ऑनलाइन पर्सनल क्विट प्लान जैसे संसाधनों के जरिए धूम्रपान छोड़ने वालों की मदद की पेशकश की है।

धूम्रपान करना खतरनाक

धूम्रपान से सिर्फ उम्र ही कम नहीं होती, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों जैसेकै ंसर, दिल की बीमारी और फेफड़ों की बीमारी का भी कारण बनता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में गैर-धूम्रपान करने वालों की तुलना में ये बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा होता है।

शोध में किया गया दावा

  • शोधकर्ताओं के अनुसार धूम्रपान से होने वाला नुकसान संचयी होता है। यानी जितनी जल्दी कोई व्यक्ति इस आदत को छोड़ता है, उतनी ही लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने की संभावना होती है।
  • शोध में यह भी पाया गया कि धूम्रपान करने वाला व्यक्ति जो दिन में 10 सिगरेट पीता है, अगर 1 जनवरी को धूम्रपान छोड़ देता है, तो 8 जनवरी तक वह जीवन के पूरे एक दिन के नुकसान को रोक सकता है।

अनमोल मिनट छीनती है सिगरेट

धूम्रपान करने वाली हर सिगरेट जीवन के अनमोल मिनट छीन लेती है और हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर भी विनाशकारी प्रभाव डालती है। हमारा मानना है कि धूम्रपान की रोकथाम से जहां मौत को जोखिम कम होगा। वहीं कई गंभीर बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। - प्रो. संजय अग्रवाल, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, ब्रिटेन

सिगरेट छोड़ने से सुधरती है हेल्थ

धूम्रपान छोड़ने का फायदा किसी भी उम्र में महसूस किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य में तत्काल सुधार लाता है और जीवन प्रत्याशा बढ़ाता है। मैं धूम्रपान छोड़ने के लिए उपलब्ध विभिन्न उपचार और संसाधनों का उपयोग करने की सलाह देती हूं। - डॉ. सारा जैक्सन, शोधकर्ता, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts