राष्ट्रीय

थम गया सुरों का कारवां : स्वर कोकिला Lata Mangeshkar के निधन से पूरे देश में शोक की लहर, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

भारत ने आज अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर दुनिया को विदा कह गईं। 92 साल की लता जी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।मोदी सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर मोदी सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा रवाना होगी। इसके अलावा दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा, ‘देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।’

उनकी आवाज अमर है : दिग्विजय सिंह

एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने दी श्रद्धांजलि

पूरे देश में शोक की लहर

स्वर कोकिला, दीदी और ताई जैसे नामों से लोकप्रिय लता जी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है। इस बुरी खबर से करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल टूट गया। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है। अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है।

दो साल से घर से नहीं निकली, फिर कैसे हुआ कोरोना?

जानकारी के मुताबिक लता जी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे अपने कमरे में ही ज्यादा समय गुजारती थीं। लेकिन उनके घर के एक स्टाफ मेंबर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 8 जनवरी को उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button