Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मोदी टीम' में स्मृति ईरानी की तर्ज पर टॉप पोजिशन पा सकती हैं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली

अंक ज्योतिषीय आकलन : टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने क्या सही समय पर भाजपा में एंट्री ली?
'मोदी टीम' में स्मृति ईरानी की तर्ज पर टॉप पोजिशन पा सकती हैं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली
मुंबई। 'अनुपमा' सीरियल फेम रूपाली गांगुली की भाजपा में एंट्री मीडिया की सुर्खियों में है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इससे रूपाली का करियर संकट में आ सकता है, लेकिन अंक ज्योतिष(Numerology) का आकलन इसके उलट है। इसके हिसाब से रूपाली गांगुली टीवी के बाद पॉलिटिक्स में भी हिट हो सकती हैं।

क्या रूपाली राजनीति में भी सफल होंगी?

रूपाली गांगुली का जन्म 5.04.1977 अग्नि त्रिकोण के प्रथम ग्रह मुंबई में हुआ। रूपाली का डेस्टिनी अंक 5 बुध तथा डेस्टिनेशन अंक 6 शुक्र का है। बुध-शुक्र का कॉम्बिनेशन एक अत्याधिक पावरफुल माना जाता है। रूपाली गांगुली के नाम की गणना अंक 7 केतु ग्रह पर आती है। न्यूमेरोस्कोप में अगर कर्ण रेखा मौजूद है, तो यह इंसान को आसमां की बुलंदियों तक पहुंचाती है और यह रूपाली के न्यूमेरोस्कोप में मौजूद है, जो रूपाली को सीरियल-फिल्मों के बाद राजनीति में भी जबरदस्त रिजल्ट दे सकती है। न्यूमेरोलॉजी के एनालिसिस को देखें, तो रूपाली राजनीति में स्मृति ईरानी की तरह ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।

रूपाली के पॉलिटिक्स में जाने का यह सही समय था।

रूपाली इस समय यानी वर्ष,2024 में अपने पर्सनल ईयर अंक 8 शनि ग्रह में है। एक प्रोफेशन से दूसरे प्रोफेशन में जाने के लिए बढ़िया और सक्रिय समय है। अग्नि कोण में जन्मा व्यक्ति बहुत तेजी से आगे बढ़ता है। सीरियल'अनुपमा' नाम की न्यूमेरोलॉजिकल गणना अंक 9 पर आती है। आकलन है कि रूपाली बहुत जल्द BJP का अहम चेहरा होंगी। वे 2024 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

रूपाली-रूपा के अधूरे सपने को पूरा करेंगी

बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में द्रोपदी की भूमिका निभाने वाली रूपा गांगुली का जनम 25.11.1966 को अग्नि त्रिकोण के तृतीय ग्रह कोलकाता(पश्चिम बंगाल) में हुआ। रूपा का डेस्टिनी अंक 7 केतु तथा डेस्टिनेशन 4 राहु का है। केतु-राहु(7-4) का यह कॉम्बिनेशन सम्पूर्ण और सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में आता है। इसके कारण इन्हें राज्यसभा में जाने का अवसर मिला। इनके नाम की गणना अंक 2 चंद्र ग्रह पर आती है। इसे हम उतार-चढ़ाव वाला ग्रह कहते हैं, क्योंकि यह चंद्रमा के समान 15 दिन घटता है और इतने ही दिन बढ़ता है।

रूपाली गांगुली और रूपा गांगुली में समानताएं

दोनों का जन्म अग्नि त्रिकोण में हुआ। दोनों ही पर्सनल ईयर 8 में हैं। यानी रूपाली गांगुली-5.4.2024=8 और रूपा गांगुली-25.11.2024=8, दोनों ने ही फिल्मों से राजनीति में प्रवेश किया। हालांकि अंक ज्योतिष का आकलन कहता है कि रूपाली राजनीति में अधिक सक्रिय होंगी और ऊंचे मुकाम पर पहुंचेंगी।     (विजय परमार – मुंबई के चर्चित साइंटिफिक न्यूमेरोलॉजिस्ट)
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts