अब गर्मी में भी लहलहाएगी धान की फसल

आय बढ़ाने मंडला जिले के किसानों ने 100 हेक्टेयर भूमि पर शुरू किया नया प्रयोग
Follow on Google News
अब गर्मी में भी लहलहाएगी धान की फसल

जितेंद्र चंद्रवंशी-जबलपुर। किसान अपनी आय बढ़ाने नए प्रयोग करते हैं। अब ऐसा ही मंडला के किसानों ने किया है। वे गर्मी में भी धान की खेती करने पर जोर दे रहे हैं। वे इन दिनों धान का रोपा भी लगाने में जुटे हैं। यहां पर लगभग 100 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जा रही है।

बता दें कि ज्यादा पानी की जरूरत के कारण धान की फसल बरसात में की जाती है। लेकिन पानी की पर्याप्त मात्रा होने से अब मंडला में किसान रबी सीजन में भी धान की खेती कर रहे हैं। मंडला के किसानों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में किसान खरीफ के साथ-साथ रबी सीजन में भी धान की फसल उगाते हैं। उन्हें अच्छी आय भी मिलती है। इसके बाद हमें भी प्रेरणा मिली और इस साल इस मौसम में धान की फसल लगा रहे हैं।

गर्मी में लगती हैं ये वैरायटी

  • गर्मी में धान की खेती के लिए पूसा 834 बासमती, स्वर्ण शुष्क, डीआरआर 310, पूसा सुगंध-3, पूसा सुगंध-4, और सीआर 808 धान की फसल लगाई जाती है।
  • खरीफ में 25-30 तो रबी में 50-55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है पैदावार।

बालाघाट में भी हो रही धान की खेती : छत्तीसगढ़ से लगे बालाघाट जिले में भी किसान रबी सीजन में धान की खेती कर रहे हैं। किसान खेमलाल सुलाखे ने बताया कि अब हम गर्मी में भी धान उगा रहे हैं।

धान की रोपाई फरवरी अंत तक हो जानी चाहिए। बारिश की अपेक्षा गर्मियों में 1 हेक्टेयर में दोगुनी (50 क्विंटल) तक फसल होती है। -डीके बारस्कर, सहायक संचालक, कृषि विभाग मंडला

हमारी पंचायत औघटखपरी के बहुत से किसानों ने धान की फसल लगाई है। मैंने भी अपने 4 एकड़ खेत में धान की रोपाई की है। - महेश सिंह ठाकुर, किसान

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts