Iraq University Fire : इराक की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत; 18 घायल

इराक के उत्तरी शहर इरबिल में एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भीषण आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हांलाकि, कुछ घंटे बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद (mullah mohammed) के मुताबिक, घटना शुक्रवार (8 दिसंबर) रात हुई। ये यूनिवर्सिटी इराक के उत्तरी इलाके अरबील के छोटे से शहर सोरन में स्थित है।
आग लगते ही हॉस्टल में मची भगदड़
हॉस्टल में काफी छात्र रहते हैं और आग लगते ही वहां भगदड़ मच गई। ऐसे में कई छात्र अंदर ही फंस जाने की वजह से आग की चपेट में आ गए। जिनमें से 14 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए पास के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी ने जताया दुख
स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। शुक्रवार रात तक आग पर काबू पा लिया गया। ये इलाका कुर्दिस्तान प्रांत में आता है। इराक के कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी (Masrour Barzani) ने इस घटना को लेकर दुख जताया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया है।











