बॉलीवुडमनोरंजन

Nora Fatehi का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, 37 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर्स, करोड़ों फैंस हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस, पॉपुलर मॉडल और डांसर नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उनके फैंस के लिए आज बुरी खबर है कि नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो चुका है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब कोई पोस्ट नहीं शो हो रहा है। हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों डिलीट किया है।

ये भी पढ़ें: Mister Mummy : जेनेलिया डिसूजा संग प्रेग्नेंट हुए रितेश देशमुख! ‘मिस्टर मम्मी’में दिखेगा एक्टर का अतरंगी किरदार

37 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोवर्स

नोरा फतेही के करोड़ों फैंस के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो चुका है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 37 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

नोरा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने से पहले उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। नोरा फतेही इन दिनों दुबई में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी वजह से नोरा ने कुछ घंटे पहले ही अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही दो शेरों के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ नोरा ने एक कैप्शन भी लिखा था। नोरा ने लिखा, ‘अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं। लेकिन ये काफी खूबसूरत है।’ । इन तस्वीरों के बाद नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया।

म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ में आई थीं नजर

नोरा फतेही के काम की बात करें तो वह हाल में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ में नजर आई थीं। उनके इस म्यूजिक वीडियो लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, लोगों को नोरा फतेही और गुरु रंधावा की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी थी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘नाच मेरी रानी’ गाने से फैंस का दिल जीत लिया था।

ये भी पढ़ें: Gangubai Kathiawadi का दमदार ट्रेलर रिलीज, कमाठीपुरा के लोगों को न्याय दिलाने आ रही हैं गंगूबाई Alia Bhatt

संबंधित खबरें...

Back to top button