राष्ट्रीय

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन, इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में फरवरी महीने के आने के बाद भी मौसम में ठंडक बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ठिठुरन फिर बढ़ गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी बारिश होती रहेगी। बीते दिन भी राजधानी में बारिश हुई थी। हालांकि, कल से दिल्लीवासियों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में फरवरी में सर्दी ने 19 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। ये सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। 71 साल के दौरान ये फरवरी का चौथा सबसे ठंडा दिन रहा।

21 फरवरी 1954- 13.9 डिग्री

1 फरवरी 1970- 12.3 डिग्री (1951 से फरवरी का सबसे ठंडा दिन)

1 फरवरी 2003- 14.3 डिग्री

3 फरवरी 2022- 14.4 डिग्री

आज कहां कितना रहेगा तापमान?

यहां होगी बारिश

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में आज बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • बिहार और झारखंड में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।
  • लखनऊ में भी आज बारिश होगी। बिहार में भी आज बारिश होने की संभावना है। पटना में आज बारिश होगी।
  • पश्चिम असम और मेघालय में आज भारी बारिश की संभावनाएं हैं।
  • पश्चिम असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज पृथक ओलावृष्टि हो सकती है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक मौसम के नम रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें- पुणे में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों पर गिरा लोहे का स्लैब, 7 की मौत; 3 की हालत गंभीर

संबंधित खबरें...

Back to top button