PlayBreaking News

नेपाल में प्लेन क्रैश : विमान में सवार 19 में से 18 लोगों की मौत, पायलट घायल; काठमांडू से उड़ान भरते ही लगा झटका... फिर लग गई आग

Follow on Google News
नेपाल में प्लेन क्रैश : विमान में सवार 19 में से 18 लोगों की मौत, पायलट घायल; काठमांडू से उड़ान भरते ही लगा झटका... फिर लग गई आग
काठमांडू। नेपाल में एक बार फिर से विमान हादसा हुआ है। काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। घायल पायलट कैप्टन मनीष शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसला

जानकारी के मुताबिक, प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान का नंबर 9N - AME (CRJ 200) था। प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ।

क्रैश के बाद विमान में लगी आग

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि, प्लेन ने रनवे के दक्षिणी छोर से टेक ऑफ किया था। प्लेन में अचानक से झटका लगा और इसका विंग जमीन से टकरा गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया है। विमान रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच गिर गया। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। ये भी पढ़ें- ब्राजील के समुद्र तट पर शार्कों के शरीर में पाया गया कोकिन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts