PlayBreaking News

NEET-UG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 4 मई को होगी परीक्षा– ऐसे करें डाउनलोड; 552 शहरों में होगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा

Follow on Google News
NEET-UG 2025 : एडमिट कार्ड जारी, 4 मई को होगी परीक्षा– ऐसे करें डाउनलोड; 552 शहरों में होगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा
NEET-UG 2025। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा देश के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में एक साथ होगी।

NEET UG - 4 मई 2025

  • रजिस्ट्रेशन शुरू : 7 फरवरी 2025
  • लास्ट डेट : 7 मार्च 2025
  • करेक्शन डेट : 9-11 मार्च 2025
  • एडमिट कार्ड : 1 मई 2025
  • एग्जाम डेट : 4 मई 2025
  • टेंटेटिव रिजल्ट : 14 जून 2025

ऐसे डाउनलोड करें NEET-UG 2025 एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन के समय मिले लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करना होगा।

डाउनलोड करने के स्टेप्स-

  • NEET की वेबसाइट (nta.nic.in) पर जाएं
  • होमपेज पर ‘NEET UG 2025 हॉल टिकट’ लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल्स डालें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड की PDF खुलेगी
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

एग्जाम पैटर्न में बदलाव – अब नहीं होगा सेक्शन 'B'

NTA ने बताया है कि इस बार कोविड से पहले वाला एग्जाम पैटर्न वापस लाया गया है। अब पेपर में कोई सेक्शन B नहीं होगा और एक्स्ट्रा टाइम भी नहीं मिलेगा।

पेपर पैटर्न कुछ ऐसा होगा

  • कुल 180 अनिवार्य सवाल
  • फिजिक्स : 45 सवाल
  • केमिस्ट्री : 45 सवाल
  • बायोलॉजी : 90 सवाल
  • परीक्षा का समय : 3 घंटे (180 मिनट)

रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 फरवरी को शुरू हुई थी। इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 1 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

APAAR ID : वैकल्पिक लेकिन फायदेमंद

NTA ने कहा है कि APAAR ID अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसके कई फायदे हैं:
  • आधार लिंकिंग से पहचान और वेरिफिकेशन में आसानी
  • ऑटोमेटिक डिटेल्स फिलिंग से गलती की संभावना कम
  • एग्जाम सेंटर में जल्दी एंट्री
  • कैंडिडेट की जानकारी का सिक्योर रिकॉर्ड

APAAR ID लिंकिंग के लिए वीडियो ट्यूटोरियल

कैंडिडेट्स आधार लिंकिंग के लिए NTA की वेबसाइट या apaar.education.gov.in पर जाकर वीडियो ट्यूटोरियल देख सकते हैं। नोट- परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड, एक फोटो ID और जरूरी डाक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts